भारी बारिश का अलर्ट! तेज बरसात में घर के रखरखाव के लिए अपनाएं 6 हैक्स, नहीं घुसेगा पानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश के मौसम में ज्यादा लोग सबसे ज्यादा जिस एक चीज से परेशान होते हैं वह है घर में पानी के रिसाव और पानी भरने से। इस समस्या से निपटने के लिए 6 हैक्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 

भारी बारिश का अलर्ट! तेज बरसात में घर के रखरखाव के लिए अपनाएं 6 हैक्स, नहीं घुसेगा पानी

मानसून के सीजन में सुहावना मौसम हर किसी के मन को खुश कर देता है। ये वही मौसम है जिसका बेसब्री से इंतजार हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए करता है। लेकिन कई बार बारिश बड़ी मुसीबत बन जाती है। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में जब भी बारिश होती है तभी सड़कों पर जलभराव हो जाता है और ये जलभराव हर किसी के लिए परेशानियां खड़ी करता है। कई बार तो तेज बारीश में घर के दरवाजे, बालकनी या खिड़कियों से पानी अंदर घुसने लगता है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 3 से 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में तेज बारिश होने के अलर्ट के बारे में बत है। ऐसे में आपको बारिश होने से पहले घर की रखरखाव के लिए यहां बताए गए 6 हैक्स को अपनाना चाहिए।

1) दरारों को करें सील

हैवी बारिश होने से पहले घर की दरारों को ठीक कर लें। छत में छोटी दरारें या खराब वॉटरप्रूफिंग से पानी टपक सकता है, जिससे दीवारों और छत को नुकसान होता है। इन दरारों को सील करने के लिए वॉटरप्रूफ सीलेंट या क्रैक फिलर का इस्तेमाल करें।

2) बारिश के लिए बनाएं इमरजेंसी किट

क्योंकि 3 से 5 दिन के लिए हैवी बारिश का अलर्ट है इसलिए एक इमरजेंसी किट तैयार रखें। इसमें पानी सोखने वाले तौलिए, वॉटरप्रूफ टेप, टॉर्च, पावर बैंक और जरूरी कागजात जैसी चीजें वॉटरप्रूफ बैग में रखें। अचानक होने वाली भारी बारिश में अगर किसी तरह की समस्या होती है तो ये इमरजेंसी बैग आपके काम आ सकता है।

3) नालियों की सफाई

छत और घर की ड्रेनेज व्यवस्था को चेक करते रहे हैं। अगर नालियों पर पत्ते या कचरा जमा होगा तो पानी रुक सकता है, जिससे रिसाव या जलभराव हो सकता है।

4) बाहरी दीवारों को करें कलर

लगातार बारिश की वजह से घर के बाहरी दीवारें समय के साथ नमी सोख लेती हैं, जिससे सीलन के धब्बे पड़ जाते हैं और पेंट उखड़ने लगता है। इसलिए बारिश से पहले दीवारों पर हाई क्वालिटी वाले पेंट की कोटिंग करवाएं। इससे दीवारों को लंबे समय तक सुरक्षा मिलेगी।

5) खिड़की-दरवाजों की सीलिंग मजबूत करें

बारिश के मौसम खिड़की-दरवाजों से पानी घर के अंदर आ सकता है। इससे बचाव के लिए सिलिकॉन सीलेंट या रबर स्ट्रिप का इस्तेमाल करें। इससे पानी का रिसाव कम किया जा सकता है।

6) गीले फ्लोर से फर्नीचर को रखें दूर

बारिश के मौसम में लकड़ी का फर्नीचर, कार्डबोर्ड के डिब्बे या बिजली के उपकरण सीधे फर्श पर न रखें। बारिश का पानी और सीलन फर्नीचर को खराब कर सकती है। इसे बचाने के लिए राइजर का इस्तेमाल करें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।