जापानी घरों की 5 छोटी आदतें, जो रोजाना की जिंदगी बनाती हैं आसान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जापानी लाइफस्टाइल से अधिकतर लोग आकर्षित होते हैं और अपनी रोजाना की लाइफ में इन आदतों को फॉलो भी करना चाहते हैं। यहां हम 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो जापान के हर घर में अपनाई जाती हैं और हर हैबिट का एक खास मतलब भी है।

Small Habits followed in Japanese Homes
जापानी घरों में अपनाई जाने वाली छोटी-छोटी आदतें

जापानी लाइफस्टाइल ज्यादातर लोगों को आकर्षित करती है। दरअसल जापानी आदतों से लोग इसलिए भी इंस्पायर होते हैं क्योंकि जापानी लाइफस्टाइल में अनुशासन, सादगी, स्वच्छता और लगातार सुधार पर काफी जोर दिया जाता है। अगर जापानी आदतें आपको भी आकर्षित करती हैं तो जापानी घरों में फॉलो होने वाली आदतों को आपको अपनाना चाहिए। वह लोग अक्सर साफ-सफाई, चीजो को व्यवस्थित रखने और सीमित जगह के सही इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है। यहां हम ऐसी ही 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आप भी अपने घर में फॉलो कर सकते हैं।

जापानी घरों में फॉलो की जाने वाले 5 आसान आदतें

1) घर में घुसते समय जूते उतारना

जापानी घरों में फॉलो की जाने वाली सबसे आम आदतों में से एक है घर के अंदर जाने से पहले बाहर पहने जाने वाले जूते उतारना। जूते 'जेनकान' में उतारे जाते हैं, ये घर का एंट्री एरिया होता है और घर के अंदर पहनने के लिए अलग चप्पल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बाथरूम की चप्पलें अक्सर अलग रखी जाती हैं और उन्हें आमतौर पर घर में कहीं और नहीं पहना जाता। लोग बाहर पहने जाने वाले जूतों के साथ घर के अंदर के ऊंचे फर्श पर कदम रखने से बचते हैं। इससे फर्श साफ रहता है, ऐसा इसलिए क्योंकि लोग फर्श पर ही बैठते, सोते या खाना खाते हैं।

2) नहाने का एक अलग खास तरीका

जापानी बाथ का मतलब ट्रेडिशनल रूप से सिर्फ शरीर धोना नहीं, बल्कि पानी में आराम करना होता है। लोग नहाने की जगह के बाहर कपड़े उतारते हैं। फिरशरीर को अच्छी तरह धोने और साफ करने के बाद। पूरी तरह साफ होने के बाद ही बाथटब में जाते हैं। जपानी लोग गर्म पानी में कुछ समय बिताते हैं।

3) खाने के समय अपनाए जाने वाले रूल्स

-जापानी लोग खाने से पहले 'इतादाकिमासु' कहते हैं और खाने के बाद 'गोचिसोसामा देशिता' कहते हैं।

-चावल के कटोरे को झुककर खाने के बजाय मुंह के पास रखना।

-चॉपस्टिक का सावधानी से इस्तेमाल करना।

4) कोटात्सु (एक जापानी पारंपरिक हीटिंग फर्नीचर)

कोटात्सु एक कम ऊंचाई वाली मेज (पारंपरिक टेबल) होती है, जिसके नीचे हीटिंग एलिमेंट लगा होता है और इसके फ्रेम के चारों ओर एक कंबल होता है। सर्दियों में, परिवार के सदस्य इसके चारों ओर बैठ सकते हैं और अपने पैर कंबल के नीचे रख सकते हैं। ये टेबल डाइनिंग, पढ़ाई करने, आराम करने, परिवार के साथ गर्मजोशी से मिलने-जुलने के लिए इस्तेमास की जाती है।

5) साफ-सफाई पर देते हैं सबसे ज्यादा ध्यान

जापानी लोग पहले खुद को साफ करें और फिर साफ जगह का इस्तेमाल करने की नियती को अपनाते हैं।

-इसके लिए अंदर जाने से पहले जूते उतारना।

-घर आने के बाद हाथ धोना।

-बाहर की गंदगी को घर के अंदर के फर्श से दूर रखना।

-घर की चीजों को उनकी सही जगह पर वापस रखना।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जापानी घरों की 5 छोटी आदतें, जो रोजाना की जिंदगी बनाती हैं आसान