बॉडी को दें स्लिम लुक, चबी लेडीज के लिए परफेक्ट हैं ये 5 साड़ी कलर्स, जानें स्टाइलिंग टिप्स

Apr 09, 2026 10:31 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

चबी गर्ल्स अक्सर यह सोचकर कंफ्यूज हो जाती हैं कि उन पर क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं। खासतौर पर जब बात साड़ी की आती है, तो वह इसे पहनने से कतराती हैं। अगर आप सही रंग की साड़ी पहनेंगी, तो आपको स्लिम लुक मिलेगा। चलिए बताते हैं कौन से कलर्स हैं बेस्ट।

बॉडी को दें स्लिम लुक, चबी लेडीज के लिए परफेक्ट हैं ये 5 साड़ी कलर्स, जानें स्टाइलिंग टिप्स

चबी गर्ल्स अक्सर यह सोचकर कंफ्यूज हो जाती हैं कि उन पर क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं। कई बार हर आउटफिट ट्राई करने के बाद भी उन्हें लगता है कि उनका लुक परफेक्ट नहीं आ रहा, लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है। सही स्टाइलिंग और सही रंगों का चुनाव आपके पूरे लुक को बदल सकता है। खासतौर पर साड़ी जैसी क्लासिक आउटफिट, जो हर बॉडी टाइप पर खूबसूरत लगती है, बस जरूरत है सही कलर और ड्रेपिंग की। अगर आप चबी बॉडी के साथ साड़ी पहनते समय थोड़ा स्मार्ट च्वॉइस करती हैं, तो आप न सिर्फ स्लिम दिख सकती हैं बल्कि बेहद ग्रेसफुल और कॉन्फिडेंट भी नजर आएंगी। तो चलिए बताते हैं आपके ऊपर कौन से रंग सूट करेंगे।

1- डीप वाइन और मरून साड़ी

डीप वाइन या मरून कलर की साड़ी में आप खूबसूरत दिखेंगी और स्लिम भी। ये रंग हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगते हैं और ये बॉडी पर फिट होकर टोन्ड दिखाने में हेल्प करेगी। इन रंगों की साड़ियों को आप ओपन स्टाइल पल्लू या प्लीट्स के साथ कैरी करें।

2- नेवी ब्लू साड़ी

ब्लैक से थोड़ा हटकर और क्लासी लुक चाहिए तो नेवी ब्लू साड़ी पहनें। इस साड़ी में आपका रियल फिगर नहीं दिखेगा और आप परफेक्ट दिखेंगी। इसे आप सिंपल तरीके से पहन सकती हैं या फिर ओपन पल्लू लुक के साथ, दोनों ही अच्छा लुक देंगे।

3- बर्न ऑरेंज

ऑरेंज कलर पसंद है, तो बर्न या रस्ट ऑरेंज कलर चुनिए। ये न सिर्फ आपको स्लिमिंग इफेक्ट देगा बल्कि खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इस तरह के रंग की साड़ी को किसी भी खास फंक्शन के लिए चुन सकती हैं, ये सभी स्किन टोन पर फिट बैठेगी।

4- बॉटल ग्रीन साड़ी

बॉटल ग्रीन कलर आपकी बॉडी को बैलेंस दिखाएगा और क्लासी-एलिगेंट लुक देता है। आजकल बॉटल ग्रीन कलर की साड़ी का ट्रेंड खूब चल रहा है। नाइट फंक्शन हो या कैजुअल वियर में आप इस साड़ी को कैरी कर सकती हैं। ये साड़ी आपको खूबसूरत लुक देगी।

5- चारकोल ग्रे साड़ी

स्लीक-शार्प लुक चाहिए, तो चारकोल ग्रे कलर की साड़ी चुनें। ये रंग आपको स्लिम लुक देगा और किसी भी स्किन टोन पर अच्छा भी लगेगा। इस तरह के कलर आजकल ट्रेंड में है, इनमें कॉटन साड़ियां भी आती हैं और साटिन फैब्रिक में भी। आप कॉटन साड़ी चुन सकती हैं।

फैशन टिप्स-

इन रंगों की साड़ियों को चुनने के साथ आपको ब्लाउज डिजाइन, हेयरस्टाइल और मेकअप का भी ध्यान रखना होगा। ब्लाउज ऐसा कैरी करें, जो आपके मोटी बाजू को हाइड करें या फिर उनके बैलेंस दिखाए। हेयरस्टाइल ट्रेंडी और मेकअप मिनिमल होना चाहिए, जो ओवरऑल लुक को अच्छा दिखने में हेल्प करें। अगर हील्स पहनती हैं, तो जरूर कैरी करें वरना अपने मुताबिक फुटवियर चुनें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।