बारिश में सड़ते नहीं बढ़ते हैं ये पौधे, बालकनी में लगा लिया तो दिखेगी हरियाली
Gardening in Monsoon: ज्यादा बारिश और लगातार नमी होने से आपके घर के छोटे से गार्डन के कई पौधे खराब हो जाते हैं। पत्तियां कमजोर होकर टूट जाती हैं पौधे सूख जाते हैं। अगर बगिया के पौधे खराब हो रहे तो मॉनसून में इन 5 तरह के पौधों को लगाएं, जो ह्यूमिड मौसम को झेलकर आसानी से तेजी से बढ़ते हैं।

मॉनसून में हो रही बारिश गर्मी से राहत तो देती है लेकिन कई सारी मुसीबत भी लेकर आती है। घर के गार्डन में लगे पौधे इतनी बारिश को संभाल ही नहीं पाते और अक्सर सड़ जाते हैं। दरअसल, लगातार मिट्टी में नमी की वजह से पौधों की जड़ें सड़ जाती है। लेकिन ऐसा नहीं कि बारिश में सारे पौधे खराब हो जाते हैं। अगर आपको गार्डनिंग का शौक है इस मौसम में ये 5 तरह के पौधों को होम गार्डन में लगाएं। ये बारिश का पानी पाकर तेजी से बढ़ते हैं और फलते-फूलते हैं।
एरिका पाम प्लांट
इंडोर और आउटडोर दोनों जगह ये प्लांट लग जाता है। सबसे खास बात कि एरिका पाम नमी और ह्यूमिड वाले मौसम में भी तेजी से ग्रो करता है। जहां बाकी सारे पौधे की पत्तियां गलने लगती है और जड़े सड़ जाती हैं। वहीं एरिका पाम की पत्तियां बारिश के पानी से और भी ज्यादा बढ़ती और ग्रो करती हैं। तो बारिश में आपका गार्डन बिल्कुल सूना ना हो इसलिए इस पौधे को जरूर लगाएं। जिसकी फलती-फूलती पत्तियां गार्डन को हरा-भरा दिखाएंगी।
गुड़हल का पौधा
मॉनसून में एक फूल का पौधा जो तेजी से खिलता है वो है गुड़हल का पौधा। अगर आपने इसे ऐसे गमले में लगाया है जिसमे से पानी निकलने का अच्छा सोर्स है और मिट्टी में ज्यादा पानी नहीं भरता तो आसमान की बारिश में ये पौधा खूब फूल देता है। तो गर्मियों में जो गुड़हल के पौधे में फूल नहीं खिलते वो बारिश में फूलों से भर जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि बारिश का पानी जड़ों के पास ज्यादा इकट्ठा ना हो, बस थोड़ी सी देखभाल करें।
मनी प्लांट
मनी प्लांट का पौधा जो सबसे आसान है लगाना और बारिश में तो ये तेजी से ग्रो करता है। इसकी बेल नमी और मॉइश्चर में और भी ज्यादा हरी-भरी हो जाती है। पत्तियां ज्यादा निकलती हैं और खूब बड़ी हो जाती है। तो इस पौधे को अपनी छोटे से गार्डन में जरूर लगाएं। जिसे लगाना भी बहुत आसान है।
कोलियस प्लांट
कोलियस का प्लांट सजावटी होता है और इसमे किसी तरह के फूल नहीं खिलते बल्कि इसकी पत्तियां ही रंग-बिरंगी होती है। ये आपके गार्डन में बारिश के सीजन में अट्रैक्टिव दिखते हैं। क्योंकि मॉनसून की नमी में ये तेजी से बढ़ते हैं। बस इन्हें थोड़ा काट-छांट कर रखा जाए तो बारिश में ये आपके गार्डन को हरा-भरा रखेंगे। बस इस प्लांट में पानी का ध्यान रखना जरूरी होता है।
पीस लिली
फूलों वाला ये पौधा बारिश के नमी वाले सीजन को आसानी से झेल ले जाता है बल्कि ये नमी में ही ग्रो करता है। बरसात की बूंदों से इसकी पत्तियां ज्यादा हरी और बड़ी दिखती हैं और साथ ही फूल भी बढ़िया खिलते हैं। जिससे लगातार बारिश से हो रहे ह्यूमिड मौसम में भी फलते-फूलते हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


