काम की बात: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मोबाइल चार्जिंग की ये 5 गलतियां? सीधे बैटरी फटने का रहता है डर, तुरंत बदलें आदत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लोग अक्सर मोबाइल चार्ज करते समय कुछ ऐसी अनजानी गलतियां करते हैं, जिससे न केवल फोन की बैटरी और चार्जर खराब होते हैं, बल्कि बैटरी फटने का गंभीर खतरा भी बढ़ जाता है। सुरक्षित रहने के लिए इन 5 गलतियों से तुरंत बचें

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मोबाइल चार्जिंग की ये 5 गलतियां? सीधे बैटरी फटने का रहता है डर, तुरंत बदलें आदत

आज के समय में स्मार्टफोन हम सबकी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी जेब में रखा यही फोन पल भर में एक बड़े हादसे की वजह बन सकता है? अक्सर हम अनजाने में मोबाइल को चार्ज करते समय कुछ ऐसी गंभीर गलतियां कर बैठते हैं, जो न सिर्फ फोन और चार्जर को वक्त से पहले खराब कर देती हैं, बल्कि फोन को सीधे 'टाइम बम' में बदल देती हैं। पिछले कुछ समय में मोबाइल ब्लास्ट होने की जितनी भी घटनाएं सामने आई हैं, उनमें से ज्यादातर के पीछे चार्जिंग के दौरान की गई लापरवाही ही बड़ी वजह रही है। अगर आप भी रातभर फोन चार्ज पर लगाते हैं या बैटरी को हमेशा 100% फुल रखते हैं, तो संभल जाइए! आइए जानते हैं चार्जिंग से जुड़ी उन 5 आम गलतियों के बारे में, जिन्हें आपको आज और अभी से बंद कर देना चाहिए।

1- चार्जिंग के समय फोन यूज करना

अगर आपने फोन को चार्जिंग में लगाया है, तो उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए। चार्जिंग के दौरान फोन यूज करने से बैटरी खराब हो सकती है। चार्ज होते समय इस्तेमाल करने से बैटरी गरम हो जाती है और ऐसे में ये फूलकर फटने का कारण बन सकती है।

2- गरम जगह पर रखकर चार्ज करना

कई लोग रात में फोन चार्जिंग में लगाकर तकिए के नीचे रख देते हैं या फिर कमरा काफी गरम होता है। अक्सर तकिए के नीचे रखे फोन के फटने का खतरा ज्यादा होता है। चार्जिंग के दौरान बैटरी हीट होती है और ऐसे में तकिए के नीचे रखने से गर्मी और बढ़ती है, तो ये फट सकती है।

3- 100% चार्जिंग

कई लोगों को लगता है कि बैटरी जब तक 100% चार्ज न हो जाए, तब तक चार्जर निकालना नहीं चाहिए। फुल बैटरी चार्ज करना भी खतरनाक हो सकता है। कई बार 1 घंटे तक चार्जर लगाकर रखने से बैटरी हीट हो जाती है और फिर वह डैमेज होने लगती है। आप मोबाइल को 80 प्रतिशत तक चार्ज करें और फिर चार्जर निकालकर रख दें। खत्म होने पर दोबारा चार्ज करें।

4- चार्जिंग में लगा है फोन

अगर फोन की बैटरी फुल हो चुकी है, तो उसे चार्जर से निकालें और प्लग को सॉकेट से हटाकर रखें। फुल चार्ज होने के बाद भी मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर रखने से आपकी बैटरी भी खराब होगा और चार्जर भी खराब हो जाता है। खासतौर पर रातभर फोन को चार्जिंग में लगाकर न छोड़ें।

5- नकली या खराब क्वालिटी का चार्जर

अगर आपका मोबाइल अच्छे ब्रांड का है, तो कोशिश करें कि उसी ब्रांड का चार्जर भी इस्तेमाल करें। बेकार क्वालिटी वाले चार्जर से बैटरी फूल सकती हैं और फटेगी भी। हमेशा अच्छे ब्रांड और क्वालिटी वाला चार्जर इस्तेमाल करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।