चश्मे पर पड़े स्क्रैच हटाने के 4 आसान तरीके, बिना बदले फिर से दिखेगा साफ!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चश्मे पर पड़े छोटे-छोटे स्क्रैच देखने में खराब लगते हैं और नजर पर भी असर डालते हैं। कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप इन निशानों को हल्का कर सकते हैं और अपने चश्मे को फिर से साफ बना सकते हैं।

चश्मे पर पड़े स्क्रैच हटाने के 4 आसान तरीके, बिना बदले फिर से दिखेगा साफ!

आजकल चश्मा सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लोगों के लाइफस्टाइल का भी अहम हिस्सा बन चुका है। कुछ लोग आंखों की कमजोरी की वजह से चश्मा पहनते हैं, तो कई लोग स्टाइल के लिए सनग्लासेस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चश्मा पहनने वाले लगभग हर व्यक्ति की एक आम परेशानी होती है और वह है ग्लास पर पड़ने वाले स्क्रैच।

शुरुआत में छोटे निशान ज्यादा परेशान नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे ये इतने बढ़ जाते हैं कि सामने की चीजें साफ दिखाई देना कम हो जाती हैं। कई बार लोग सिर्फ स्क्रैच की वजह से नया चश्मा बनवाने का सोचने लगते हैं। हालांकि हर बार नया चश्मा खरीदना जरूरी नहीं होता। कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से हल्के स्क्रैच को कम किया जा सकता है।

1. टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें

  • टूथपेस्ट सिर्फ दांत साफ करने के लिए ही नहीं, बल्कि चश्मे के हल्के स्क्रैच हटाने में भी मददगार माना जाता है।
  • इसके लिए नॉन-जेल टूथपेस्ट लें। अब एक मुलायम कपड़े पर थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगाएं और उसे हल्के हाथों से चश्मे के ग्लास पर रगड़ें। कुछ सेकंड बाद साफ पानी से धो लें।
  • इससे छोटे स्क्रैच हल्के हो सकते हैं और ग्लास पहले से ज्यादा साफ दिखाई देने लगता है। ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से रगड़ने से नुकसान भी हो सकता है।

2. बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं

  • बेकिंग सोडा एक हल्का क्लीनिंग एजेंट माना जाता है जो स्क्रैच को कम करने में मदद कर सकता है।
  • इसके लिए थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लें और उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ग्लास पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें। बाद में साफ कपड़े से पोंछ दें।
  • अगर स्क्रैच ज्यादा गहरे नहीं हैं, तो यह तरीका काफी असरदार साबित हो सकता है।

3. विंडशील्ड वॉटर रिपेलेंट का करें इस्तेमाल

  • कार के शीशों को चमकाने वाला विंडशील्ड वॉटर रिपेलेंट चश्मे के ग्लास पर भी काम आ सकता है।

  • इसकी थोड़ी-सी मात्रा चश्मे के ग्लास पर लगाएं और माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। इससे ग्लास पर एक पतली लेयर बन जाती है, जो स्क्रैच को कम दिखाने में मदद करती है।
  • यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है, जिनके चश्मे पर हल्के निशान दिखाई देते हैं।

4. बेबी ऑयल या पेट्रोलियम जेली लगाएं

  • अगर स्क्रैच ज्यादा नजर आ रहे हैं, तो बेबी ऑयल या पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  • इसके लिए एक बूंद बेबी ऑयल लें और उसे ग्लास पर हल्के हाथों से फैलाएं। फिर साफ कपड़े से पोंछ दें।
  • यह तरीका स्क्रैच को भरने में मदद करता है, जिससे वे कम दिखाई देते हैं और चश्मा थोड़ा साफ नजर आने लगता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

चश्मा हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें।

पेपर या खुरदरे कपड़े का इस्तेमाल ना करें।

चश्मे को बिना कवर के कहीं भी ना रखें।

गर्म पानी से ग्लास साफ करने से बचें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।