बारिश में फोन भीगने के बाद तुरंत न करें ये 4 काम, वरना हजारों रुपये का लग सकता है चूना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश के मौसम में जाने-अनजाने में मोबाइल भीग जाता है और उसे सही करने की घबराहट में हम कुछ गलतियां कर जाते हैं। ऐसे में आपका महंगा फोन भी खराब हो सकता है। चलिए बताते हैं फोन के भीग जाने पर क्या करें और क्या न करें।

phone got wet in the rain water easy tips in hindi

बारिश का मौसम वैसे तो कई लोगों को सुहावना लगता है लेकिन ये कई परेशानियां भी लेकर आता है। अगर आप कहीं जा रहे हो और अचानक बारिश होने लगे तो फोन भीगने का डर रहता है। अब ये बात तो आप जानते ही हैं कि फोन भीग जाने पर खराब हो जाता है। वैसे तो आजकल कई नई टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टफोन आने लगे हैं, जिन्हें लोग वॉटरप्रूफ समझते हैं लेकिन कई बार पानी अंदर घुस जाने पर फोन चलना बंद हो सकता है। अगर कभी आपके साथ ऐसा हो जाए तो भूलकर भी 5 गलतियां न करें। बारिश के पानी में अगर फोन भीग जाता है, तो उसे वापिस आप सही कर सकते हैं।

किन 4 गलतियों को करने से बचें

1- फोन भीगने पर पहली गलती

फोन भीग जाने पर घबराएं नहीं, बल्कि उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें। फोन ऑन रहता है, तो अंदर शॉर्ट सर्किट जैसी चीजें हो सकती हैं। आप मोबाइल को फौरन सूखे और मुलायम कपड़े से पेंछें और ऐसे ही सूखने दें। अगर आपको लग रहा है कि फोन में ज्यादा नमी है तो पन्नी या पैकेट में करके चावल के डिब्बे में डाल दें।

2- चार्जिंग पर न लगाएं

बारिश में फोन भीग जाने के बाद उसे चार्जिंग पर लगाकर चेक करने की गलती न करें। भीगा हुआ फोन अगर आप चार्जिंग पर लगा देंगे तो अंदर से वह फूंक जाएगा और स्क्रीन पर काले धब्बे दिखने लगेंगे।

3- चार्जिंग पोर्ट को न करें नजरअंदाज

मोबाइल का चार्जिंग पोर्ट सबसे मेन होता है, जहां पर धूल, मिट्टी और नमी होने पर फोन काम करना बंद कर सकता है। फोन भीग गया है, तो उसका चार्जिंग पोर्ट चेक करें। अगर वहां नमी लग रही है, तो उसे पोंछें और तभी चार्जिंग पर लगाएं।

4- हेयर ड्रायर या धूप में न सुखाएं

स्मार्टफोन भीग गया है, तो उसे हेयर ड्रायर या तेज धूप में सुखाने की गलती न करें। तेज गर्मी से फोन के अंदर मौजूद कॉम्पोनेंट्स और बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है। इससे बैटरी फूल सकती है, फोन ओवरहीट हो सकता है और गंभीर मामलों में बैटरी में आग लगने या फटने का भी खतरा बढ़ सकता है।

क्या करना चाहिए?

आजकल स्मार्टफोन वॉटर रेजिस्टेंट होता है और कई स्मार्टफोन IP67 या IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। इसका ये मतलब नहीं है कि बारिश में आप फोन को खूब इस्तेमाल कर सकते हैं। बारिश के दौरान कॉल करने, मैसेज टाइप करने या वीडियो देखने से पानी स्क्रीन, स्पीकर और चार्जिंग पोर्ट तक पहुंच सकता है। इसलिए बारिश के दौरान फोन चलाने की गलती न करें। अगर रोज ऑफिस, कॉलेज या फील्ड वर्क के लिए बाहर जाते हैं, तो फोन के लिए वाटरप्रूफ पाउच या अच्छी क्वालिटी वाला कवर खरीद लें और उसी में मोबाइल रखें। बारिश में किसी भी हादसे से पहले अपने फोटो, वीडियो और जरूरी दस्तावेजों का क्लाउड या लैपटॉप में बैकअप जरूर रख लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।