Jokes Of The Day: टीचर-स्टूडेंट के ये 30 मजेदार जोक्स पढ़ लिए तो हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल
ठहाकेमारकर हंसना चाहते हैं, तो कुछ मजेदार स्टूडेंट्स-टीचर के चुटकुलों को पढ़ डालिए। हर कोई स्कूल के दिनों में मस्ती करता है और इन जोक्स को पढ़कर आपकी पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी।

अगर आपको टेंशन या स्ट्रेस होती है, तो आप रील्स देखने लगते हैं या फिर कुछ लोग सिगरेट और बाकि चीजें करने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो अब से कुछ चुटकुले पढ़कर अपनी टेंशन को दूर करें। हम आपके टीचर स्टूडेंट्स के ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी। इन्हें आप दोस्तों संग भी शेयर करें और खुद भी खूब हंसे।
1. टीचर: अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो?
स्टूडेंट: ब्यूटिफुल रेड अंडरवियर!
टीचर: क्या बकवास है हिंदी में बताओ?
स्टूडेंट: सुंदर लाल चड्ढा।
2. टीचर: बताओ तुम्हार होमवर्क कहां है…
पप्पू: मैडम फेसबुक पर चेक करिए,
मैंने स्क्रीनशॉट अपलोड कर दिए हैं और आपको टैग भी कर दिया है।
3. एक मास्टर जी ने छात्र से पूछा –
मास्टर जी: गजल और भाषण में क्या अंतर है ?
छात्र: पराई औरत का हर शब्द गजल है
औरअपनी बीबी का हर शब्द भाषण !!
4. टीचर: संजू, बताओ “इतिहास” किसे कहते हैं?
संजू: सर, जब पुराने जमाने के लोग कांड करके मर जाते थे
और हमें अब उन्हें याद करना पड़ता है, उसी को इतिहास कहते हैं।
टीचर: चुप कर! गधे कहीं के।
5. टीचर: कौन सी जाति के लोग अच्छे नागरिक होते हैं ?
छात्र: बनिए !
टीचर: वो कैसे ?
छात्र: क्योंकि सर हर जगह लिखा होता है
देश के अच्छे नागरिक “बनिए “।
6. मास्टर जी: सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
छात्र: किताब में
मास्टर जी: कैसे?
छात्र: क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है।
7. टीचर: गोलू तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे कहाँ थे ?
गोलू: बर्ड फ्लू हो गया था
टीचर: तुम्हें बर्ड फ्लू ये तो बर्ड को होता है…
गोलू: आपने मुझे इंसान समझा ही कहाँ
रोज तो मुर्गा बनाते हो !!
8. टीचर: देखो बेटा,जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे,
परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बिगड़ैल स्टूडेंट: बस, मैडम! मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।
9. टीटू: सर, लोग हिंदी या इंग्लिश में ही क्यों बोलते हैं। मैथ्स में क्यों नहीं?
टीचर: ज्यादा 3 -5 मत करो , 9 -2 -11 हो जाओ ,
नहीं तो 5 -7 खींच कर दूंगा तो 6 के 36 नजर आएंगे
और 32 के 32 बाहर निकल आएंगे।
टीटू: बस सर…समझ गया, हिंदी इंग्लिश ही ठीक है ,मैथ्स की भाषा तो बड़ी खौफनाक है।
10. टीचर: बताओ पति और पत्नी में बड़ा कौन होता है ?
मोनी: मैडम ,पत्नी बड़ी होती है
टीचर: अच्छा , बताओ कैसे ?
मोनी: मैडम ,पति में ” इ ” की मात्रा आती है एवं पत्नी में बड़ी “ई ” की मात्रा आती है !
(मैडम ने मोनी को क्लास मॉनीटर बना दिया है )
11. टीचर: तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो ?
टीटू: क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है।
पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक
बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और
डरते तो हम किसी के बाप से नहीं।
12. शिक्षक: छात्रों 15 फलों के नाम बताओ…
छात्र: आम !
शिक्षक: शाबाश, बहुत अच्छे…
छात्र: अमरुद
शिक्षक: गुड…
छात्र: सेब
शिक्षक: वैरी गुड, तीन हो गए — बांकी 12 और बताओ ?
छात्र: 1 दर्जन केले !
13. टीचर: क्या बात है आज तुम पहली बार क्लास में बात कर रही हो ?
हमेशा तुम नजरें झुका कर मेरी बातें बड़े ध्यान से सुनती थी !
आज तुम्हें क्या हो गया है ?
पिंकी: सर जी ,आज मेरा नेट पैक ख़त्म हो गया है !!
14. टीचर: जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए
टीटू: खड़ा हो गया
टीचर: तुम बेवकूफ हो ?
टीटू: नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं मुझे अच्छा नहीं लगा।
15. टीचर: 4 और 4 कितने होते हैं?
टीटू: 10 होते हैं।
टीचर: 8 होते हैं…नालायक
टीटू: हम दिलदार घर से हैं… 2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
16. टीचर: तुमने कभी कोई अच्छा, नेक काम किया है ?
छात्र: हाँ सर कल ही तो एक बुजुर्ग,
धीरे -धीरे अपने घर जा रहे थे
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया
वो बहुत जल्दी घर पहुँच गए !!
17. टीचर: 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो छात्र : सर प्रश्न पूछो..
टीचर: बताओ सबसे ज्यादा नकल कहां होती है?
छात्र: सर, व्हाट्सएप पर
टीचर: शाबाश, लो 10 में 10 नंबर
18. शिक्षक: बच्चो ये बताओ कि भगवान् राम
वनवास के लिए कितने बजे निकले थे ?
छात्र: सर 9:15 बजे
शिक्षक: ऐसा कैसे कह सकते हो ?
छात्र: सर “वनवास ” को उल्टा कर
के पढ़िए – सवा नव
शिक्षक उसके बाद राम कथा सुनाना चालू कर दिया है।
19. टीचर: जब मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए
पप्पू: सर चुपचाप खुजा कर वापस सो जाना चाहिए
टीचर: क्यों
पप्पू: सर अब आप रजनीकांत तो हो नहीं जो मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे
20. टीचर: बच्चों कोई ऐसा वाक्य सुनाओ, जिसमें उर्दू, हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी तीनो आती हो
पप्पू: इश्क़ दी गली विच No Entry
टीचर: बेहोश।
21. टीचर: बताओ, दुनिया में सबसे ज्यादा समझदार कौन होता है?
स्टूडेंट: सर, शादीशुदा आदमी।
टीचर: वो कैसे?
स्टूडेंट: क्योंकि वो बिना बोले ही समझ जाता है कि कब चुप रहना है!
22. टीचर: अगर तुम्हारे पास 10 आम हैं और मैंने 2 मांग लिए, तो तुम्हारे पास कितने बचेंगे?
स्टूडेंट: 10 सर।
टीचर: कैसे?
स्टूडेंट: क्योंकि मैं आपको आम दूंगा ही नहीं!
23. टीचर: तुम रोज स्कूल लेट क्यों आते हो?
स्टूडेंट: सर, बाहर लिखा है—“स्कूल के आगे धीरे चलें।”
टीचर: तो?
स्टूडेंट: मैं धीरे-धीरे ही आता हूं ना सर!
24. टीचर: बताओ, ऐसी कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है?
स्टूडेंट: आग!
टीचर: शाबाश!
स्टूडेंट: सर, आज तो मैं भी बच गया, आपने होमवर्क नहीं पूछा!
25. टीचर: तुम्हारा होमवर्क कहां है?
स्टूडेंट: सर, घर पर।
टीचर: घर पर क्यों छोड़ आए?
स्टूडेंट: सर, आपने ही तो कहा था कि होमवर्क घर से करके लाना है!
26. टीचर: तुम क्लास में सो क्यों रहे हो?
स्टूडेंट: सर, आपकी आवाज बहुत मीठी है।
टीचर: वो कैसे?
स्टूडेंट: सर, लोरी की तरह लगती है!
27.टीचर: अगर मैं तुम्हें एक थप्पड़ मारूं तो तुम क्या करोगे?
स्टूडेंट: सर, मैं दोनों हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करूंगा।
टीचर: क्यों?
स्टूडेंट: कि अगला थप्पड़ मेरे दोस्त को पड़े!
28. टीचर: बताओ, परीक्षा में सबसे ज्यादा डर किस चीज का लगता है?
स्टूडेंट: सवालों का नहीं सर...
टीचर: फिर किसका?
स्टूडेंट: उस पल का जब टीचर कहे—“पेपर खत्म, अब कॉपी जमा करो!”
29. टीचर: तुमने आज फिर होमवर्क नहीं किया?
स्टूडेंट: किया था सर, लेकिन कुत्ता खा गया।
टीचर: तुम्हारे पास तो कुत्ता है ही नहीं!
स्टूडेंट: सर, इसलिए तो कह रहा हूं... होमवर्क भी नहीं है!
30.टीचर: घर की परभाषा बताओ ।
टीटू: जो घर हौसले से बनाये जाते हैं उसे “हाऊस” कहते हैं
जिन घरों में होम-हवन होते हैं उन्हें “होम” कहते हैं
जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें “हवेली”कहते हैं
जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं उन्हें “मकान” कहते हैं
जिन घरों के लोन के इंस्टॉलमेंट भरते-भरते आदमी लेट जाता है उन्हें “फ्लैट” कहते हैं
और जिन घरों में यह भी न पता हो कि बगल के घर में कौन रहता है उन्हें “बंगला” कहते हैं
टीटू को student of the year चुना गया


