काम की बात: एग्जॉस्ट फैन धीमा चल रहा है? बिना मिस्त्री बुलाए करें ये 3 काम, तुरंत बढ़ जाएगी स्पीड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन हर घर में लगा होता है, जो गर्म हवा, गंदी महक को निकालने में मदद करता है। लेकिन लंबे समय तक सफाई न होने के कारण फैन की स्पीड कम हो जाती है। चलिए बताते हैं रफ्तार कैसे बढ़ा सकते हैं।

3 simple tips to make an exhaust fan
धीमा चल रहा है एग्जॉस्ट फैन? घर पर ही करें ये 3 काम

किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन लगा होता है, जिससे गर्मी और किसी भी चीज की महक निकल जाए। लेकिन चलते-चलते कई बार एग्जॉस्ट फैन की स्पीड कम हो जाती है और फिर ये गर्म हवा या बदबू को सही से निकाल नहीं पाता। ऐसे में फिर किसी इलेक्ट्रीशियन को खोजना पड़ता है, जो फैन की स्पीड को पहले जैसा तेज कर दें। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो किसी मेकैनिक को बुलाने से पहले 3 काम खुद ही करके देखें। अगर इन कामों को करने के बाद स्पीड में बदलाव न आए, तब आप इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर फैन चेक करवाएं। चलिए आपको बताते हैं एग्जॉस्ट फैन की स्पीड बढ़ाने के लिए क्या करना है।

एग्जॉस्ट फैन की स्पीड कम क्यों हो जाती है?

किचन में तेल-ग्रीस और बाथरूम में धूल/नमी ब्लेड व जाली पर जम जाती है, जिससे फैन पर लोड बढ़ जाता है। इसके अलावा बियरिंग सूखने या जाम होने पर मोटर को घूमने में ज्यादा मेहनत लगती है। कई एग्जॉस्ट फैन में खराब या कमजोर कैपेसिटर की वजह से मोटर की स्पीड कम हो सकती है।

स्पीड बढ़ाने के लिए करें ये 3 काम

1. ब्लेड और जाली पर जमी धूल-गंदगी साफ करें

चिकनाई, धूल-मिट्टी के कारण अक्सर ब्लेड और जाली पर धूल बैठ जाती है, इसकी वजह से भी ब्लेड की स्पीड कम हो जाती है। गंदगी के कारण ब्लेड का वजन बढ़ता है और मोटर को उसे घुमाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका नतीजा यह होता है कि पहले की तुलना में फैन धीमा चलने लगता है और हवा भी कम निकलती है। आपको फैन की जाली और ब्लेड की सफाई करनी होगी। कुछ एग्जॉस्ट फैन बाहर निकल सकते हैं, तो उन्हें निकालकर सफाई करें या फिर हल्के कपड़े की मदद से ऐसे ही पोछ दें। ध्यान रखें साफ करते समय कनेक्शन बंद रखें।

2. मोटर में गंदगी होना

अगर फैन की लंबे समय से सफाई नहीं की गई है, तो धूल और चिकनाई मोटर के आसपास जमा हो सकती है। इससे मोटर की स्पीड पर असर पड़ता है और जब मोटर स्लो होगी तब फैन की रफ्तार भी धीमी पड़ेगी। खासतौर पर किचन वाले एग्जॉस्ट फैन में अक्सर ये समस्या आती है। किचन में तेल-चिकनाई के कारण मोटर पर परत जम जाती है। आपको चेक करना होगा कि मोटर पर परत तो नहीं जमी है, अगर हां तो उसे ब्रश की मदद से साफ करें।

3. कैपेसिटर कमजोर होना

कई एग्जॉस्ट फैन की मोटर में कैपेसिटर लगा होता है, जो मोटर को स्टार्ट करने और सही तरीके से चलने में मदद करता है। अगर आप थोड़ा भी इलेक्ट्रिक के काम से वाकिफ है, तो कैपेसिटर चेक करें। कैपेसिटर सही होने पर भी स्पीड बेहतर हो सकती है। ऐसे में आपको कैपेसिटर को बदलवाना पड़ सकता है, जो इलेक्ट्रिशियन ही करते हैं।

अन्य कारण भी हो सकते हैं

अगर घर की बिजली सप्लाई में वोल्टेज कम है, तो फैन की स्पीड भी प्रभावित हो सकती है। कभी-कभी ढीला कनेक्शन, खराब स्विच या वायरिंग की समस्या के कारण मोटर को सही सप्लाई नहीं मिल पाती है, जिससे फैन की स्पीड पर फर्क पड़ता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़धीमा चल रहा है एग्जॉस्ट फैन? घर पर ही करें ये 3 काम, तेज हो जाएगी स्पीड