हरी मिर्च ना सूखेगी, ना सड़ेगी, आराम से महीनों फ्रेश रखने का जान लें सीक्रेट
Hack to keep green chilli fresh: हरी मिर्च फ्रिज में रखने से कभी सूख जाती है तो कभी सड़ना स्टार्ट हो जाती है तो इसे ठीक से रखने का सही तरीका जान लें। हरी मिर्ची लंबे टाइम तक फ्रेश बनी रहेंगी और खराब नहीं होंगी।

हरी मिर्च को फ्रिज में रखती हैं और कुछ समय में ही ये सड़ना शुरू कर देती हैं या फिर ये हरी ही होकर सूख जाती है। इन दोनों ही सिचुएशन में हरी मिर्च का स्वाद और महक फीका पड़ जाता है। जबकि तीखा खाने के शौकीन हरी मिर्च को टेस्ट और खार तीखी महक के लिए ऐसे में हरी मिर्च को स्टोर करने का सही तरीका जरूर जान लें। जिससे आपकी हरी मिर्च भी बगैर सूखे और सड़े आसानी से लंबे टाइम तक फ्रेश बनी रहेगी और फ्रेश टेस्ट देगी।
हरी मिर्च को स्टील के डिब्बे में रखते हैं
काफी सारे लोग हरी मिर्च को धोकर पोंछकर स्टील के डिब्बे में रख देते हैं। लेकिन इसमे भी कई बार मिर्चियां सड़ने लगती हैं। फ्रिज में ठंडक की वजह से अंदर की तरफ मॉइश्चर ट्रैप होने लगता है और नतीजा स्टील के डिब्बे में रखने के बाद भी मिर्चियां सूखी नहीं रह जाती है और सड़ना शुरू कर देती हैं। इसलिए स्टील के डिब्बे में आप हरी मिर्चियों को लंबे टाइम तक स्टोर करके नहीं रख सकते हैं।
हरी मिर्च को हरा और लंबे टाइम तक फ्रेश रखना है तो इस हैक को ट्राई करें
- सबसे पहले सारी हरी मिर्च को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
- फिर इन मिर्चियों को डंठल को काटकर निकाल दें और फिर इन्हें साफ सूखे कपड़े से पोंछे।
- मिर्ची की डंठल में काफी सारा मॉइश्चर लॉक होता है इसलिए इन्हें निकालने के बाद ही मिर्चियों को पोंछकर सुखाएं।
- अच्छी तरह से पोंछने के बाद दो मिनट के लिए धूप में या फिर पंखे की हवा में सूखने के लिए रख दें।
- फिर कोई सा भी जिप लॉक बैग लें, जैसे नमकीन, चिप्स का भी चल जाएगा। इसमे सारी मिर्चियों को रखें और फ्रिज में डाल दें।
- ये मिर्चियां कभी भी खराब नहीं होती और आराम से महीनों फ्रेश बनी रहती है।
- बस कुछ दिन के अंतर पर एक बार सारी मिर्ची को निकालकर पोंछ दें। जिससे सारा मॉइश्चर निकल जाए। फिर से फ्रिज में रख दें। ये हरी मिर्च काफी लंबे टाइम तक फ्रेश और हरी बनी रहेंगी।
टिश्यू पेपर हैक
हरी मिर्चियों की हरा और फ्रेश रखना है तो इन्हें टिश्यू पेपर के साथ स्टोर करें। किसी भी प्लास्टिक के फूड स्टोरेज वाले बॉक्स को लें। जिसमे ढक्कन बिल्कुल एयर टाइट लगा होता है। इस डिब्बे में नीचे टिश्यू पेपर बिछा दें। ऊपर से हरी मिर्चियों को रखें और सबकी डंठल को निकाल दें। एक बार फिर ऊपर से भी टिश्यू पेपर रख दें। जिससे डिब्बे के अंदर आ रहे मॉइश्चर को टिश्यू सोख सके। बस अब इसे फ्रिज में रख दें। लंबे टाइम तक ये फ्रेश बनी रहेंगी।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


