वॉशिंग मशीन साफ रखने में ना करें लापरवाही, 3 टिप्स में जानें गंदगी से कैसे निपटें

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल रोजाना के कपड़ों से लेकर हैवी कपड़ों को साफ करने के लिए किया जाता है। घर में इस्तेमाल होने वाला ये एक ऐसा अप्लायंस है जिसकी सफाई शायद रोजाना कोई करता होगा। ऐसे में गंदी वॉशिंग मशीन को साफ करने के लिए यहां देखिए टिप्स। 

वॉशिंग मशीन साफ रखने में ना करें लापरवाही, 3 टिप्स में जानें गंदगी से कैसे निपटें

वॉशिंग मशीन आज के समय में घर का एक जरूर हिस्सा बन गई है, जिसका इस्तेमाल हर घर में रोजाना ही होता है। यह न केवल हमारे समय और मेहनत को बचाती है, बल्कि कपड़ों को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद करती है। कई बार ऐसा होता है कि मशीन बाहर से नई जैसी लगती है लेकिन अंदर से ड्रम और पाइपों में गंदगी और फफूंद जमा होने लगती है। इसलिए इसे साफ करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। यहां 3 नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो टब से लेकर फिल्टर तक साफ करने के काम आ सकते हैं।

1) सिरका और बेकिंग सोडा

वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल हर घर में रोजाना ही होता है। ऐसे में इसके टब को साफ करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका सिरका और बेकिंग सोडा है। सिरका कीटाणुओं को मारता है और बेकिंग सोडा जमी हुई गंदगी को काटता है। इसका इस्तेमाल करके सफाई करने के लिए मशीन के ड्रम में 2 कप सफेद सिरका डालें और गर्म पानी के साथ कुछ देर के लिए चलाएं। फिर ड्रम में आधा कप बेकिंग सोडा डालें और एक बार फिर गर्म पानी के साथ मशीन चलाएं। लास्ट में सूखे सूती कपड़े से ड्रम को पोंछ लें।

2) रबर गैस्केट

फ्रंट लोड मशीन में रबर गैस्केट को साफ करना न भूलें। इस मशीन के दरवाजे पर लगी रबर की सील में सबसे ज्यादा फफूंद और बदबू जमा होती है। इसे साफ करने के लिए एक कपड़े को सिरके में भिगोकर रबर के अंदरूनी हिस्सों को अच्छी तरह पोंछें। अगर फफूंद ज्यादा है, तो नींबू के रस और बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर वहां लगाएं और 15 मिनट बाद साफ कर दें।

3) लिंट फिल्टर की सफाई

मशीन के अंदर एक छोटा जालीदार फिल्टर होता है जो कपड़ों के रेशों को इकट्ठा करता है। समय-समय पर इसे निकालकर जमी हुई गंदगी को साफ करना जरूरी है। इसे साफ करने के लिए फिल्टर को नल के नीचे धोकर इसे वापस लगा दें। इससे मशीन का ड्रेनेज सिस्टम ठीक रहता है।

बाहरी बॉडी भी करें साफ

वॉशिंग मशीन की बाहरी मशीन को साफ करने के लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड या हल्का डिटर्जेंट मिलाएं। अब एक माइक्रोफाइबर कपड़े को इसमें भिगोएं और अच्छी तरह निचोड़ लें। इस कपड़े से पूरी बॉडी को पोंछें और फिर एक सूखे कपड़े से नमी सुखा दें। अगर दाग बहुत ज्यादा हैं तो बेकिंग सोड़ा का पेस्ट बनाकर लगाएं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।