इन 3 पौधों की वजह से घर में आ सकती हैं छिपकलियां? जानें दूर भगाने के आसान तरीके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पेड़-पौधों के आस-पास छिपकलियों-कॉकरोच को बैठे हुए आपने जरूर देखा होगा। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनके पास छिपकलियां जरूर दिखेंगी। अगर आपके घर में भी ये पौधें हैं, तो हमेशा छिपकलियों का बसेरा बना रहेगा। चलिए बताते हैं ये कौन से पौधे हैं और इन्हें कैसे भगाएं।

इन 3 पौधों की वजह से घर में आ सकती हैं छिपकलियां? जानें दूर भगाने के आसान तरीके

गर्मी-बरसात के मौसम में घरों में छिपकलियां दिखने लगती हैं और फिर किचन, बाथरूम, कमरे सभी जगहों पर ये नजर आने लगती हैं। छिपकली वैसे किसी को कोई तकलीफ नहीं देती है लेकिन इससे लोगों को घिन आती है। साथ ही अगर छिपकली खाने की चीज को जूठा कर दें या उसमें गिर जाए, तो वह भी जहर हो सकता है। वैसे तो छिपकली कहीं से भी आ सकती है लेकिन कुछ पौधें ऐसे होते हैं, जिनकी ठंडक में ये बैठी रहती हैं। अगर आपके घर में भी ये पौधे हैं, तो वहां छिपकलियां जरूर होंगी। इन पौधों के आस-पास से छिपकलियों को भगाने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं।

किन पौधों के आस-पास रहती हैं छिपकलियां

  • मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा घना होता है और साथ ही इसके पत्ते बड़े होते हैं। इस पौधे की मिट्टी में नमी बनी रहती है और पत्तियों के आस-पास ठंडक रहती है। ऐसे में छिपकलियां अक्सर मनी प्लांट के पास बैठती है। ठंडक और नमी की तलाश में छिपकलियां इस पौधे को पसंद करती हैं। अगर मनी प्लांट की बेल ऊपर की ओर गई हुई है, तो वहां ही ये बैठ सकती हैं।

  • चमेली का पौधा

चमेली का फूल खुशबूदार होता है और इसका पौधा ठंडक देने वाला। अगर आपके घर में चमेली का पौधा लगा हुआ है, तो वहां छिपकली बैठी हो सकती है। इसकी सुगंध छिपकलियों को काफी पसंद होती है और इसके आस-पास ठंडक बनी रहती है।

  • गेंदे का पौधा

गेंदे के फूल का पौधा भी ज्यादातर लोगों के घरों में होता है। ये पौधा घना होता है और इसकी छांव में छिपकली अक्सर बैठी हुई मिल जाएंगी। फूल की महक और पत्तियों की ठंडक से छिपकली अपना बसेरा यहां बना लेती हैं।

दूर भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर आपके घर में पेड़-पौधे हैं और वहां पर छिपकलियां बैठ जाती हैं, तो कुछ तरीके अपनाकर आप उन्हें भगा सकते हैं। इन्हें भगाने के लिए पौधों को हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बस कुछ टिप्स ट्राई करके देख लें।

कपूर की गोली

इन पौधों के आस-पास कपूर की गोली रख दें। कपूर की महक से छिपकली भाग जाएंगी और फिर दोबारा पौधों के पास नहीं बैठेंगी।

प्याज-लहसुन की गंध

कपूर के अलावा आप आधी कटी प्याज या फिर लहसुन की कलियां भी गमलों के पास या फिर मिट्टी के ऊपर रख सकते हैं। प्याज-लहसुन की गंध से छिपकलियां दूर भागती हैं।

तेजपत्ता भगाएगा दूर

तेजपत्ते वाला नुस्खा भी छिपकलियों को भगाने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। तेजपत्ते की तेज महक छिपकलियों को घर और पौधों से दूर रखने में मदद करेंगी।

साफ सफाई रखें

पेड़-पौधों के आस-पास सफाई रखें, अगर पत्ते सूखकर झाड़ी जैसे बन गए हों, तो उन्हें हटा दें। ऐसे में छिपकली के साथ अन्य जीव भी वहां बैठ सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।