तुलसी की सूखी लकड़ी आएगी बड़े काम, जानें इस्तेमाल के 3 आसान तरीके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदू घरों में तुलसी का पौधा आसानी से मिल जाएगा। कई बार ये पौधा जब सूख जाता है तो इसकी लकड़ियों को लोग फेंक देते हैं या फिर जला देते हैं। लेकिन आप चाहें तो यहां बताए 3 तरीकों से सूखी लकड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

आंगन में हरे-भरे पौधे बहुत अच्छे लगते हैं और ये प्लांट लवर्स के मन को काफी हद तक सुकून देते हैं। घर में लगे पौधों से हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। भले ही कोई पौधा घर में मिले या ना मिले हिंदू घरों में तुलसी का पौधा आसानी से मिल जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। इसकी देखभाल की कमी होते ही ये पौधा सूखने लगता है या फिर झड़ने लगता है। कई बार पौधे की पत्तियां झड़ जाती हैं और सिर्फ सूखी लकड़ियां रह जाती हैं। अगर आपका तुलसी का पौधा भी झड़ चुका है और सूखी लकड़ियां रह गई हैं तो आप यहां बताए तीन तरीकों से इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

तुलसी की सूखी लकड़ियों को इस्तेमाल करने के 3 तरीके

1) हवन में करें इस्तेमाल

तुलसी की सूखी लकड़ियों का इस्तेमाल हवन करने के लिए किया जा सकता है। इसे यूज करने के लिए तुलसी की लकड़ियां साफ और पूरी तरह से सुखा लें। अब इन लकड़ियों को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब हवन-कुंड में कपूर और घी डालकर तुलसी की छोटी लकड़ियों को जला दें। घर में होने वाली पूजा में आप तुलसी की सुखी लकड़ियों का इस्तेमाल इसी तरह से कर सकते हैं।

2) तुलसी की सूखी लकड़ियों की माला

तुलसी की माला बनाने के लिए पतली, साफ और अच्छी तरह सूखी तुलसी की टहनियां लें और लगभग समान आकार के छोटे टुकड़े करें। हर टुकड़े के बीच में बहुत सावधानी से बारीक सुई से छेद करें। लकड़ी न टूटे, इसलिए धीरे-धीरे बहुत सावधानी से ऐसा करें। अब मजबूत सूती या रेशमी धागे में पिरोएं और हर लकड़ी के बीच छोटी गांठ लगाएं इससे माला मजबूत रहती है। आप माला के सेंटर में एक छोटा फूल या बड़ा मोती लगा सकते हैं। इस तरह से छोटी-छोटी माला बनाएं और मंदिर में रखे सभी भगवान को पहनाएं। माला को सुंदर बनाने के लिए आप बीच-बीच में मोती भी लगा सकते हैं।

3) तुलसी की सूखी लकड़ियों से कैसे जलाएं दीपक

तुलसी की सूखी लकड़ियों से आप दीपक भी जला सकते हैं। इसके लिए तुलसी पौधे की सूखी लकड़ी लें और फिर रूई से लपेट लें। इसे इस तरह से लपेटना है कि ये जोत जलाने वाले बाती की तरह दिखें। अब दीपक में घी भरें और इस लकड़ी की बत्ती को घी में भिगोएं। अब इसका दीपक जलाएं। रोजाना पूजा करने के लिए आप इसी तरह से तुलसी की लकड़ी का दीपक जला सकती हैं। ध्यान रखें कि दीपक जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ी पूरी तरह से सूखी और साफ होनी चाहिए।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़तुलसी की सूखी लकड़ी आएगी बड़े काम, जानें इस्तेमाल के 3 आसान तरीके