Jokes of the Day: सास-बहू और ननद-भाभी के 20 मजेदार चुटकुले, पढ़ते ही छूट जाएगी हंसी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सास-बहू और ननद-भाभी का रिश्ता काफी नाजुक होता है लेकिन प्यारा भी। इस रिश्ते में हमेशा प्यार और तकरार बना रहता है। अगर आप पेट पकड़कर हंसना चाहते हैं, तो सास-बहू और ननद-भाभी वाले ये जबरदस्त चुटकुले पढ़ें और दोस्तों संग शेयर करें।

Hindi jokes 2026
Hindi jokes 2026

ससुराल में सभी रिश्ते खास होते हैं लेकिन सास-बहू और ननद-भौजाई का रिश्ता सबसे खूबसूरत लेकिन नाजुक माना जाता है। इन रिश्तों में नोक-झोंक हमेशा बनी रहती है और ये रिश्ता सबसे प्यारा भी होता है। सास-बहू और ननद भाभी वाले इस रिश्ते से जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

यहां पढ़ें चुटकुले-

1. सास नई नवेली दुल्हन को समझाते हुए बोली- देख बहू,

इस घर के नियम कानून अच्छे से समझ ले।

मुझे इस घर की प्रधानमंत्री समझ, ससुर को राष्ट्रपति।

पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री।

अब बोल तू कौनसा विभाग लेगी?

बहू बोली- मां जी, मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर

आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी।

2. सास- तुम रसोई में क्या बना लेती हो?

बहू- मां जी, रसोई में बीमार होने का बहाना बना लेती हूं।

सास- अरी विलायती चुड़ैल रसोई में कुछ आता है या नहीं?

बहू- मां जी मुझे रसोई में आलस आता है

नींद आती है और चक्कर तो हद से ज्यादा आता है।

Funny Jokes

3. शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...

सास (फ्रिज खोलती है ): अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है ?

बहू- मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रखें. सास हो गई बेहोश।

4. बहू- क्या हुआ सासू मां

सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है

बहू- सिरदर्द होने पर कुछ देर

अपनी बेटी से बात किया करो मांजी

सास- ऐसा क्यों?

बहू- आपने सुना तो होगा मांजी,

जहर ही जहर को मारता है

5. सास (बहू से)- क्यों मार रही हो बच्चे को?

बहू- मैंने कहा पढ़ ले, अच्छी बीवी मिलेगी

सास- तो इसमें मारने वाली क्या बात है?

बहू- ये कहता है कि पापा भी तो खूब पढ़े लिखे थे।

6. सास: “बहू, बाजार से सब्जी खरीदकर लाओ।”

बहू: “जी माँ, कौन सी सब्जी?”

सास: “अरे, जो भी तुम्हें दिखे, ले आओ।

बहू: “माँ जी, तो फिर मैं पत्थर भी ले आऊं?”

सास: “हाँ, बेटा, ले आओ।

बहू: “लेकिन माँ जी, पत्थर से तो खाना नहीं बनता!”

सास: अरे, बहू! पत्थर तो इसलिए लाना है ताकि तू ज्यादा देर बाजार में न घूम सके!

मजेदार चुटकुले

7. सास: बहू, तुम रोज मंदिर क्यों जाती हो?

बहू: माँजी, भगवान से प्रार्थना करने।

सास: क्या मांगती हो?

बहू: वही, जो आपके लिए भी मांगती हूँ – सब्र और सहनशीलता!

8. सास: बहू, ये क्या बना रही हो?

बहू: मांजी, आपकी पसंद की खीर।

सास: अच्छा, तो जरा मिठाई भी बना देना।

बहू: माँजी, मेरे पास समय नहीं है।

सास: कोई बात नहीं, तुम मिठाई बना दो, मैं खीर खा लूंगी।

9. सास: बहू को डांटते हुए, “इतनी देर तक फोन पर क्या बातें कर रही हो?”

बहू: “जी माँ, आपसे ही बातें कर रही हूं।”

सास: “मेरे से? मैं तो अभी सामने बैठी हूं!”

बहू: “जी मां, वो तो पुरानी वाली आप हैं।”

10. बहू: मांजी, आज मैंने आपके लिए खास चाय बनाई है।

सास: इसमें चीनी इतनी कम क्यों है?

बहू: ताकि आपकी मीठी बातें ज्यादा सुन सकूं!

11. ननद: भाभी, आप मुझसे इतना काम क्यों करवाती हो?

भाभी: ताकि शादी के बाद तुम्हें झटका (शॉक) न लगे!

12. ननद: भाभी, भैया तो पहले बहुत स्मार्ट थे...

भाभी: हां, तभी तो मैंने जल्दी शादी कर ली, नहीं तो कोई और ले जाती!

13. ननद: भाभी, भैया मेरी हर बात मानते थे।

भाभी: अब भी मानते हैं... बस पहले मुझसे परमिशन लेते हैं।

14. ननद: भाभी, आपने भैया को पूरी तरह बदल दिया।

भाभी: नहीं... बस "अपडेट" कर दिया है।

15. ननद: भाभी, मेरी शादी में खूब डांस करना।

भाभी: जरूर, लेकिन विदाई के बाद, जब घर में शांति लौट आएगी।

16. ननद: भाभी, आप हर बार मेरी शिकायत क्यों करती हैं?

भाभी: ताकि तुम्हारे भैया को भी लगे कि घर में मैं काम कर रही हूं।

17. ननद: भाभी, अगर मैं एक महीने आपके साथ रहूं तो?

भाभी: बहुत अच्छा... लेकिन पहले अपने भैया से लाइफ इंश्योरेंस करवा लो।

18. भाभी: ननद जी, आपकी शादी कब हो रही है?

ननद: जब कोई अच्छा लड़का मिलेगा।

भाभी: अच्छा लड़का तो मिल जाएगा, लेकिन मेरे जैसा अच्छी भाभी मिलना मुश्किल है!

19. ननद: भाभी, मेरी कोई शिकायत तो नहीं है आपसे?

भाभी: एक है।

ननद: क्या?

भाभी: तुम मायके आती हो तो मेरे पति तुम्हारे भाई बन जाते हैं, मेरे पति नहीं!

20. ननद: भाभी, आप शादी के बाद इतनी बदल क्यों गईं?

भाभी: क्योंकि शादी के पहले मैं बेटी थी, अब आपकी भाभी हूं!

ननद: मतलब?

भाभी: मतलब अब घर में मेरी भी थोड़ी चलती है!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़सास-बहू की मजेदार बातें और ननद-भाभी की नोंकझोंक, पढ़ें 20 धांसू चुटकुले