Jokes Of The Day: तलाक की बात पर पत्नी ने दिया ऐसा जवाब, हंसते-हंसते दुख जाएगा पेट, पढ़ें 20 चुटकुले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिन की शुरुआत ठहाकों के साथ करना चाहते हैं और सभी टेंशन को दूर भगाना चाहते हैं, तो पढ़ें मजेदार चुटकुले। ये जोक्स आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

Hindi jokes 2026
Hindi jokes 2026

दिमाग को शांत रखना हो और तनाव दूर भगाना हो, तो हंसना सबसे अच्छा तरीका है। हंसने से मन हल्का और शांत होता है, साथ ही तनाव भी कम होता है। इतना ही नहीं, हंसना सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत मुस्कुराहट और हंसी के साथ करना चाहते हैं, तो ये मजेदार चुटकुले जरूर पढ़ें।

1. डॉक्टर - आपका लड़का पागल कैसे हो गया?

पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था।

डॉक्टर - तो इससे क्या? पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया।

2. सोनू पत्नी से- सुनती हो, अगर तुम्हारे बाल इसी रफ्तार से झड़ते रहे, तो मैं तुमको तलाक दे दूंगा।

पत्नी- हे भगवान, मैं पागल अब तक इनको बचाने की कोशिश कर रही थी।

3. टीचर: कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, तुम लोग क्लास मिस मत करना।

पप्पू: लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैडम..

टीचर: क्यूं

पप्पू: वो क्या है कि मेरी मम्मी मुझे इतनी दूर नहीं जाने देंगी।

4. बीमार पप्पू को देखने उसकी टीचर उसके घर आईं। टीचर ने देखा कि मोनू बिस्तर पर सिर के बल खड़ा हुआ है ।

टीचर: मैंने सुना था कि तुम बीमार हो पर तुम तो शीर्षासन कर रहे हो!

पप्पू: मैम बीमार ही हूं। अभी सिरदर्द की गोली खाई है, कहीं गलती से पेट में न चली जाए, इसलिए सिर के बल खड़ा हूं!

5. बेटा: पापा, मुझे बहुत मच्छर काट रहे हैं!

पापा: बेटा, कमरे की लाइट बंद कर दो, मच्छर नहीं काटेंगे। (बेटे ने लाइट बंद कर दी। तभी एक चमकता हुआ जुगनू कमरे में आ गया।)

बेटा: (रोते हुए) पापा, मच्छर तो बहुत चालाक हैं...अब वो टॉर्च लेकर आ गए हैं।

6. पति- सुनो, अगर मैं खो जाऊं तो क्या करोगी?

पत्नी- सबसे पहले स्टेटस लगाऊंगी।

पति- क्या लिखोगी?

पत्नी- "जो भी मिले, अपने पास ही रख लेना!

7. डॉक्टर- आपकी याददाश्त कब से कमजोर है?

मरीज- कौन सी याददाश्त?

डॉक्टर- बस, यही बीमारी है!

8. टीचर- बताओ, सबसे ज्यादा खुशी कब मिलती है?

पप्पू- जब एग्जाम कैंसिल होने की खबर मिल जाए।

बाकी सब खुशी उसके सामने छोटी लगती है।

9. पत्नी- मैं कैसी लग रही हूं?

पति- कसम से दिल खुश हो गया।

पत्नी- सच?

पति- हां, क्योंकि आज पहली बार पूछा, डांटा नहीं!

10. दोस्त- भाई, तू इतना शांत क्यों रहता है?

दूसरा दोस्त- क्योंकि घर पर बोलने की परमिशन नहीं है।

बाहर आकर भी आदत नहीं बदलती।

11. पापा- बेटा, मोबाइल छोड़कर कुछ पढ़ भी लिया करो।

बेटा- पढ़ ही रहा हूं पापा।

पापा- क्या?

बेटा- लोगों के स्टेटस और कमेंट्स!

12. पत्नी- मैं घर छोड़कर जा रही हूं।

पति- ठीक है, जाते-जाते गैस बंद कर देना।

पत्नी- रहने दो... अब कहीं नहीं जा रही!

13. पत्नी- मेरी कौन-सी आदत सबसे अच्छी लगती है?

पति- गुस्सा होने के बाद खुद ही मान जाना।

पत्नी- मैं कब मानती हूं?

पति- बस, यही सपना रोज देखता हूं!

14. एक व्यक्ति खड़े खड़े चाबी से अपना,

कान खुजा रहा था,

संता उसे ध्यान से देखते हुए बोला,

भाई साहब तुम स्टार्ट नहीं ही रहे,

तो धक्का लगाऊं..?

15. एक आदमी स्कूल के टॉयलेट में गया,

अंदर टॉयलेट सीट पर बैठा तो दीवार पर,

लिखा हुआ देखा,

इतना जोर अगर पढ़ने में लगता तो,

तू आज किसी अच्छी सीट पर बैठा होता!

16. दुनिया की सबसे समझदार पत्नियां,

कहां पाई जाती हैं..?

स्टार प्लस के सीरियल्स में…!

17. अभी सुबह मालूम नहीं किसका,

मुंह देखकर उठा था,

कि दिन का खाना भी नसीब न हुआ?

पति ने शिकायत की,

बीवी बोली मेरी मानो,

बेडरूम में लगे शीशे को हटा दो,

वरना डेली यही शिकायत रहेगी!

18. बीवी: कहां जा रहे हो?

पति: मरने

बीवी: कहीं भी जाओ लेकिन स्वेटर,

पहनकर जाना, बाहर काफी ठंड है,

बीमार हुए तो तुम्हारी खैर नहीं…!

19. आशी उदास बैठा था,

रवि: क्या हुआ?

आशी: मत पूछ यार मैंने अपनी प्रेमिका को,

पांच फुट का टेडी बियर गिफ्ट किया था,

और उसकी मम्मी ने टेडी की सारी रूई,

निकाल कर पांच तकिया भरा लिए….!

20. टीचर: छिपकली कौन है?

आशी: छिपकली एक गरीब मगरमच्छ है,

जिसे बचपन मैं कॉम्पलेन वाला दूध,

नहीं मिला,

जिसकी वजह से वो कुपोषण का शिकार हो गई…!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।