काम की बात: रात में AC का टेंपरेचर 16 या 24 कितना रखें! जिससे बिल और कमरा दोनों बना रहे ठंडा
गर्मियों में AC सुकूनभरी हवा देकर शरीर और कमरा दोनों को फटाफट ठंडा कर देता है। रात में इसी के सहारे अच्छी नींद आती है लेकिन क्या इसका टेंपरेचर आप सही चुनते हैं? चलिए जानते हैं 16 या 24 एयर कंडीशनर कितने डिग्री पर चलाएं।

Ideal AC Temperature At Night: भीषण गर्मी में AC (एयर कंडीशनर) हर घर में सुकून भरी हवा देता है। कुछ ही मिनटों में एसी कमरा और शरीर दोनों को ठंडा कर देता है। रात में सुकून से भरी नींद पाने के लिए लोग कमरे को चिल्ड करना पसंद करते हैं। इसके लिए अक्सर लोग 16 डिग्री पर टेंपरेचर सेट कर देते हैं। लेकिन क्या वाकई एसी का टेंपरेचर 16 डिग्री पर रखना सही होता है या इससे कोई नुकसान हो सकता है। तो वही कुछ लोग एसी को 24 डिग्री पर चलाने की सलाह देते हैं। तो AC डिग्री की सही सेटिंग क्या है और रात में किस टेंपरेचर पर इसे चलाना चाहिए, आज हम आपको बताने जा रहे हैं। सही सेटिंग चुनकर आप बिजली की खपत बचा सकते हैं और कमरा भी ठंडा कर सकेंगे।
कितने टेंपरेचर पर चलाएं AC
16, 20 या 24? अगर आप AC को सही टेंपरेचर पर चलाते हैं, तो ना सिर्फ बिजली का बिल कम होगा बल्कि एसी भी लंबे समय तक खराब नहीं होगा। साथ ही आपका कमरा भी ठंडा रहेगा। अगर आप 16 डिग्री पर एसी चलाते हैं, तो इससे वो जल्दी ठंडा करेगा लेकिन उस पर लोड बढ़ेगा और ऐसे में आपका बिजली का बिल भी तेज रफ्तार में भागेगा। तो वही अगर आप 20 डिग्री पर सेटिंग करते हैं, तो भी बिजली की खपत उतनी ही रहती है और ज्यादा ठंड से नींद भी खराब होगी। अगर आप 24 डिग्री पर एसी चलाते हैं, तो ये आपके लिए आरामदायक और स्टेबल कूलिंग करेगा। इस टेंपरेचर पर AC चलाने से बिजली बिल कम आएगा।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात में बार-बार एसी का टेंपरेचर नहीं बदलना चाहिए। ज्यादातर लोग कभी 16, कभी 22 या फिर 24 पर सेटिंग करते रहते हैं। सेटिंग जो भी चुनें एक ही चुन लीजिए। इसके अलावा सोने से 30 मिनट पहले 22–23°C पर चलाकर कमरा कूल करें, फिर 24°C पर सेट कर दें। इससे कमरा भी ठंडा हो जाएगा और बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं होगा। बात सीधी सी है कि अगर आप एसी 16 या 20 डिग्री पर चलाते हैं, तो इसका असर आपके बिजली बिल पर दिखेगा।
कम टेंपरेचर पर AC चलाने के नुकसान
-बिजली का बिल तेजी से बढ़ता है
-AC जल्दी खराब हो सकता है
-ओवरहीटिंग से आउटडोर यूनिट ओवरहीट हो सकती है, जिससे फटने का डर रहता है
-ज्यादा चिल्ड एसी में रहने से सिरदर्द, सर्जी-जुकाम और बदन दर्द की समस्या बनी रहती है
-लगातार कम टेंपरेचर में रहने से त्वचा पर झुर्रियां आने लगती है
क्या है सही तरीका
AC चलाते समय कमरे के दरवाजे, खिड़कियां अच्छे से बंद करें। आप स्लीप मोड वाली सेटिंग भी सेलेक्ट कर सकते हैं, इससे ये रातभर धीरे-धीरे टेंपरेचर बढ़ाकर बिजली बचाता रहेगा। ज्यादा ठंड से आपकी नींद भी खराब नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


