Jokes of the Day: हंसते-हंसते ऑफिस पहुंचेंगे, आज के मजेदार जोक्स पढ़कर बन जाएगा दिन
रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी से हर कोई परेशान हो जाता है और इससे तनाव बना रहता है। अगर आप इस स्ट्रेस से थोड़ी राहत पाना चाहते हैं, तो कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ लीजिए। ये जोक्स सिर्फ आपका स्ट्रेस दूर नहीं करेंगे बल्कि पूरा दिन मूड चिल रखेंगे।

हंसना सेहत और मूड के लिए अच्छा होता है और अगर ये डोज आपको सुबह ही मिल जाए, तो पूरा दिन बन जाता है। ऑफिस जाते हुए ट्रैफिक में फंस रहे हैं, तो कुछ मजेदार जोक्स पढ़ लें। इन चुटकुलों को पढ़कर आपका मूड हैप्पी और कूल हो जाएगा और पूरे दिन आप चिल रहेंगे। इन जोक्स को पढ़ते हुए आपको ट्रैफिक भी अच्छा लगने लगेगा। तो चलिए कुछ खास चुटकुले आपके साथ शेयर करते हैं।
हैप्पी मूड के लिए मजेदार जोक्स-
1) बॉयफ्रेंड: बताओ तुम आज मुझसे क्या चाहती हो?
शायद कोई महंगा गिफ्ट चाहिए है न
गर्लफ्रेंड: छी तुम मुझे क्या समझते हो
बॉयफ्रेंड- तो बताओ क्या चाहिए
गर्लफ्रेंड- बस मुझे अपने एटीएम और उसका पिन बता दो
और मुझे कुछ नहीं चाहिए तुमसे
बॉयफ्रेंड सुनकर बेहोश।
2) पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो
पति- क्यों?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!,
पति- मैं कुछ समझा नहीं?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए।
3) शायर ने अर्ज किया...
महफिल में हमारे जूते खो गए,
तो हम घर कैसे जाएंगे...?
महफिल में हमारे जूते खो गए,
तो हम घर कैसे जाएंगे...?
इतने में भीड़ में से किसी ने कहा -
'आप शायरी तो शुरू कीजिए...
इतने मिलेंगे कि आप गिन नहीं पाएंगे...!'
4) पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- आपके और आपके बच्चों के लिए
पुलिस- क्या मतलब है तुम्हारा?
चोर- हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को आपकी जरूरत ही क्या है?
5) एक बार एक साधु महाराज
भगवान से प्रार्थना कर रहे थे
साधु- हे भगवान तू मुझे दर्द दे, दुख दे, सारे संसार के गम दे
कष्ट दे, तकलीफ दे
तभी वहां पर खड़ा उनके चेले ने कहा
अरे महाराज इतनी सारी डिमांड क्यों कर रहे हो बस अपने लिए एक पत्नी मांग लो
तुम्हारी बाकी सारी डिमांड एक साथ पूरी हो जाएगी।
6) अर्ज किया है-
वो कहती अपने भाइयों से, मेरे आशिक को यूं ना पीटो
जरा गौर फरमाइये
वो कहती अपने भाइयों से, मेरे आशिक को यूं ना पीटो
बड़ा जिद्दी है ये कमीना, पहले कुत्तो की तरह घसीटो।
7) तुम्हारी शायरी बड़ी है फायरी,
तुम्हारी शायरी बड़ी है फायरी,
दिल करता है जल जाए
तुम्हारी शायरी वाली डायरी।
8) मसेंजर पर बात कर के उनसे हमारी नीद उडी,
सामने मिली तो वजन था 75 और नाम था पंखुड़ी।
9) उनकी मुस्कान तो एक अदा है,
जो उसे प्यार समझे वो सबसे बड़ा गधा है।
10) उन्होंने आज हम पर तिरछी नजर डाली
तो हम मदहोश हो गए,
बाद में पता चला नजर ही तिरछी है
तो हम बेहोश हो गए।
11) जली को आग कहते हैं,
बुझी को राख कहते हैं,
और जो मेरे दोस्तों के पास नही है
उसे दिमाग कहते हैं।
12) दिखता नही मेरा प्यार
दिल की कच्ची हो क्या,
हर बात पर Hmm बोलती हो,
छोटी बच्ची हो क्या?
13) Milk को कहते हैं दूध,
और Curd को कहते हैं दही,
कहीं आपके दिल में हम तो नहीं।
14) ना हम किसी के Baby
ना हम किसी की Jaan प्रिये
हम तो हैं बस अपनी मम्मी की
नालायक संतान प्रिये।
15) कुछ तो था उसके होठों में,
पर न जाने क्यों शर्माती थी,
एक दिन वो खुलकर हंसी,
तो पता चला कि मोहतरमा तंबाकू खाती थी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


