Jokes of the Day: दिमाग लगाने की जरूरत नहीं! जोक्स पढ़ें और ठहाके लगाएं
Jokes of the Day: काम का तनाव और फ्यूचर की चिंता को कुछ समय के लिए किराने रखे और यहां पढ़ें आज 15 बेहतरीन चुटकुले। जिन्हें एक बार पढ़ लिया तो पूरा दिन बस याद करके हंसते ही रह जाएंगे। यहां पढ़े 15 बेस्ट फनी जोक्स।

काम की व्यस्तता और फ्यूचर की चिंता में इंसान आजकल हंसना ही भूल चुका है। यारों की महफिल में बैठे जमाने हो गए। अपने उन पुराने जमानों को आप ऑनलाइन भी शुरू कर सकते हैं। और इस महफिल में हंसी का रंग डालेंगे ये मजेदार चुटकुले। जिन्हें एक बार पढ़ लिया तो बार-बार याद कर हंसेगे। आज पढ़ें सुपर फनी 15 फनी जोक्स और चुटकुले।
Funny Jokes In Hindi
1- पत्नी- अजी सुनते हो?? ऊपर से वो बॉक्स उतार दो ना....
मेरा हाथ छोटा पड़ रहा है तो पहुंच नहीं रहा....
पति- तो अपनी जुबान ट्राई करो ना..
हसबेंड आईसीयू में है।
2- मैं जल्दी सुबह उठकर कभी घूमने नहीं जाता क्योंकि
जब धरती स्वयं घूम रही है तो फिर मैं क्यों कष्ट करूं?
3- अगर जिंदगी में कोई समस्या खड़ी है तो खड़ी रहने दो,
बेचारी थककर खुद बैठ जाएगी।
4- वो दिन दूर नहीं जब दीवारों पर लिखा होगा,
फेसबुक, व्हाट्सएप छुड़वाएं गारंटी के साथ,
मिले हर बुधवार...
5- पागल है वो लोग जो कहते हैं कि धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं।
ठीक है मान लिया कान होते हैं, पर जुबान थोड़ी होती है बताएंगी कैसे?
6- पंखा चले तो हवा देता है,
पंखा चले तो हवा देता है
इतने गौर से क्या पढ़ रहे हो
पंखा चलेगा तो हवा ही देगा ना
रसगुल्ला थोड़े ना देगा।
7- पहले दुकानों लिखा होता था, ग्राहक भगवान है तो 'देवताओं' जैसी फीलिंग आती थी...
अब लिखा होता है,'आप कैमरे की निगरानी में हैं' तो चोरों जैसी फीलिंग आती है।
8- महिला डॉक्टर साबह मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं,
मैं क्या करूं?
डॉक्टर साहब- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए।
9- कल बहुत देर से दो लोग आपस में गाली-गलौच कर रहे थे...
फिर मैं वहां पहुंचकर समझाया
तब जाकर मारपीट शुरू हुई.....
10- पत्नी- पहले मेरा फिगर पेप्सी की बोतल की तरह था....
पति- वो तो अभी भी है...
पत्नी खुश होकर - सच...
पति- हां पहले 300 ml की थी अब 2 लीटर की है।
11- अफसर – तुम्हें अपनी रिपोर्ट इस तरह से लिखनी चाहिए थी कि बेवकूफ से बेवकूफ आदमी भी उसे समझ ले।
क्लर्क – सर, बताएं भला इस रिपोर्ट का कौन सा भाग आपकी समझ में नहीं आया?
12- आपने इतनी शीघ्रता से इतनी बड़ी डिक्शनरी कैसे तैयार कर ली?
मेरी पत्नी रोज मुझसे लड़ती है और रोज मुझे नए-नए शब्द सुनने को मिलते हैं।
13- एक फैक्ट्री में उसके मालिक ने अपने कर्मचारियों को प्रेरणा देने के लिए दीवारों पर जगह-जगह “कल करे सो आज कर, आज करे सो अब” लिखवा दिया।
.
.
एक हफ्ते बाद जब उसने मैनेजर से इस प्रेरक वाक्य के असर के बारे में पूछा तो मैनेजर ने बताया – “बहुत असर हुआ है सर….
एकाउन्टेंट 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है…
जूनियर मैनेजर महिला सेक्रेटरी को लेकर गायब हो गया है…
तीन क्लर्क सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं…
मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं और…
चपरासियों ने तो दूसरी नौकरी तलाश कर ली है !”
14- आम बेच रहे एक ठेले वाले से एक महिला ने पूछा- इन्हें केमिकल से तो नहीं पकाया है ना?
ठेले वाला- नहीं बहन जी, इन आमों को तो दो औरतों के पास रखा गया था, उनकी बातें सुनकर ये खुद ही पक गए।
15- जिंदगी में जब भी सोचा बड़ा ही सोचा जैसे....
आलू बड़ा
दही बड़ा
मूंग बड़ा
ब्रेड बड़ा
और अब उसी का नतीजा है
पेट बड़ा.....
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


