Jokes Of The Day: गर्लफ्रेंड के सवाल पर बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा जवाब, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़ें 15 जोक्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हफ्तेभर का स्ट्रेस और टेंशन भूलकर अब खुद को हंसाने का समय आ गया है। हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ते ही आपको हंसी आ जाएगी।

Hindi jokes 2026
Hindi jokes 2026

दिन को खास बनाना और मन को शांत करना चाहते हैं, तो कुछ मजेदार चुटकुलों से दिन की शुरुआत करें। अगर आप भी पूरा हफ्ता ऑफिस की भागदौड़ और स्ट्रेस में बिता चुके हैं, तो हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।

1. गर्लफ्रेंड- अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे?

बॉयफ्रेंड- मैं भी मर जाऊंगा

गर्लफ्रेंड- इतना प्यार करते हो?

बॉयफ्रेंड- प्यार नहीं, तेरे चक्कर में इतनी उधारी हो गई है,

कि अब जीना मुश्किल है।

2. प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।

प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।

प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।

3. गर्लफ्रेंड: तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?

बॉयफ्रेंड: इतना कि तुम्हारे लिए चांद-तारे भी तोड़ लाऊं।

गर्लफ्रेंड: सच में?

बॉयफ्रेंड: हां, लेकिन पहले UPI में पैसे भेजो, पेट्रोल भरवाना है।

4. गर्लफ्रेंड: तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो?

बॉयफ्रेंड: कुछ भी!

गर्लफ्रेंड: तो मेरे लिए शॉपिंग करवा दो।

बॉयफ्रेंड: मैंने कहा था कुछ भी... सब कुछ नहीं!

5. गर्लफ्रेंड: तुम मुझे कभी भूल तो नहीं जाओगे?

बॉयफ्रेंड: कभी नहीं।

गर्लफ्रेंड: पक्का?

बॉयफ्रेंड: हां, तुम्हारे दिए हुए पासवर्ड अभी तक याद हैं।

6. गर्लफ्रेंड: मेरी सबसे अच्छी बात क्या है?

बॉयफ्रेंड: तुम बहुत समझदार हो।

गर्लफ्रेंड: और?

बॉयफ्रेंड: बस यही एक बात सबसे अच्छी है।

7. गर्लफ्रेंड: अगर मैं और तुम्हारा मोबाइल पानी में गिर जाएं तो किसे बचाओगे?

बॉयफ्रेंड: पहले मोबाइल को।

गर्लफ्रेंड: क्यों?

बॉयफ्रेंड: क्योंकि तुम्हें तो तैरना आता है!

8. गर्लफ्रेंड: तुम मेरी बात हमेशा क्यों मानते हो?

बॉयफ्रेंड: क्योंकि मैं शांति पसंद इंसान हूं।

गर्लफ्रेंड: मतलब?

बॉयफ्रेंड: बहस में जीतने से ज्यादा जरूरी है जिंदा रहना।

9. गर्लफ्रेंड: तुम मुझे देखकर मुस्कुराते क्यों हो?

बॉयफ्रेंड: क्योंकि मुझे अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं होता।

गर्लफ्रेंड: कितना रोमांटिक!

बॉयफ्रेंड: हां, इतनी सुंदर लड़की मुझे मिल गई... अभी तक यकीन नहीं होता।

10. गर्लफ्रेंड: मैं गुस्सा हूं, मुझे मनाओ।

बॉयफ्रेंड: ठीक है, तुम जीत गई।

गर्लफ्रेंड: लेकिन मैंने तो कुछ कहा ही नहीं!

बॉयफ्रेंड: अनुभव से बोल रहा हूं, बहस शुरू होने से पहले ही हार मान लेना बेहतर है।

11. गर्लफ्रेंड: बताओ मैं कैसी लग रही हूं?

बॉयफ्रेंड: बिल्कुल परी जैसी।

गर्लफ्रेंड: सच?

बॉयफ्रेंड: हां, लेकिन वो वाली परी नहीं जो उड़ती है... पड़ोस वाली परी!

12. गर्लफ्रेंड ने बड़े प्यार से अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज किया और बोली— "I Love You!"

बॉयफ्रेंड ने बहुत देर तक सोचा और फिर हैरान होकर पूछा— "ऐसा क्या देख लिया तुमने मुझमें, जो सीधा 'I Love You' बोल दिया?"

गर्लफ्रेंड मुस्कुराई और बोली— "मैंने तुम्हें दो-चार बार चुपचाप बैठकर आटा गूंथते हुए देखा है, तुम परफेक्ट हो!

13. गर्लफ्रेंड: तुम मुझसे शादी करोगे ना?

बॉयफ्रेंड: हां, बिल्कुल!

गर्लफ्रेंड: पक्का?

बॉयफ्रेंड: हां, एकदम पक्का।

गर्लफ्रेंड: तो फिर डर क्यों रहे हो?

बॉयफ्रेंड: मुझे शादी से नहीं, तुम्हारे अगले सवाल से डर लग रहा है!

गर्लफ्रेंड: अच्छा, यह बताओ कि तुम मुझे हमेशा खुश कैसे रखोगे?

बॉयफ्रेंड: तुम्हारी हर बात मानकर

गर्लफ्रेंड: सच में?

बॉयफ्रेंड: हां, सच में।

गर्लफ्रेंड: तो फिर आज से मेरी हर बात मानना शुरू कर दो!

बॉयफ्रेंड: अरे पगली, यह सवाल नहीं था... यह तो मेरी जिंदगी का आखिरी फैसला था!

14. गर्लफ्रेंड ने अचानक ही लड़के को थप्पड़.जड़ दिया

बॉयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?

गर्लफ्रेंड- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी

15. बॉयफ्रेंड- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो?

गर्लफ्रेंड- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाए

गर्लफ्रेंड- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?

गर्लफ्रेंड- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़गर्लफ्रेंड के सवाल पर बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा जवाब, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी