Jokes of the Day: बुआ और चिंटू की तीखी चटपटी बातचीत से जुड़े 10+ चुटकुले पढ़कर, नहीं रुकेगी हंसी
बुआ की एंट्री होते ही घर में सन्नाटा पसर जाता है, ज्यादातर घरों की बुआ किसी जग्गा जासूस से कम नहीं होती। आज हम आपके लिए बुआ की कुछ बातों से जुड़े मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो आपकी हंसी नहीं रुकने देंगे।

खिलखिलाकर हंसना किसी थेरेपी से कम नहीं होता। दिनभर की थकान-तनाव मिटाकर हंसेंगे तो शरीर में भी हैप्पी हार्मोन्स पैदा होंगे और ऐसे में आप का मन शांत रहेगा। आजकल की बिजी लाइफ में लोग हंसना भूल चुके हैं। अब ज्यादातर लोग अकेले रहते हैं और इस वजह से बस काम में लगे रहते हैं, घर आकर फोन चलाया और फिर सो गए। ये आदत आपके मेंटल स्ट्रेस को बढ़ा देती है। शरीर-दिमाग को एक्टिव रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, इसलिए हम आपकी आज की हंसी का डोज लेकर आ चुके हैं। आज हम आपको बुआ और चिंटू की तीखी बातचीत से जुड़े चुटकुले पढ़ाएंगे। हर घर में बुआ होती हैं और उनकी कुछ आदतें हमें पसंद नहीं आती, ऐसे ही कुछ फनी जोक्स हम लेकर आए हैं।
बुआ-चिंटू की बातचीत से जुड़े 11 फनी जोक्स-
1.
बुआ- बेटा, अब तो समझदार बन जाओ,
चिंटू- बुआ, कोशिश तो कर रहा हूं,
बुआ- कोशिश नहीं, रिजल्ट दिखना चाहिए,
लगता है मैं कोई एग्जाम हूं।
2.
घर में WiFi स्लो हो जाए तो सब परेशान,
लेकिन बुआ का सवाल कभी स्लो नहीं होता,
एक खत्म नहीं होता कि दूसरा तैयार,
गूगल भी सोच में पड़ जाए।
3.
बुआ- सुबह जल्दी उठो, सब ठीक होगा,
चिंटू- ठीक क्या होगा?
बुआ- सब कुछ…
चिंटू- तो फिर आप क्यों नहीं उठती जल्दी?
4.
चिंटू ने नया फोन लिया, बुआ ने देखा,
बोलीं- बहुत पैसे आ गए हैं क्या?
चिंटू- EMI पर लिया है,
बुआ- अच्छा… फिर भी दिखावा तो पूरा है।
5.
बुआ को हर रिश्तेदार की पूरी जानकारी होती है,
कौन क्या कर रहा है, किसकी शादी कब है,
बस खुद की उम्र पूछ लो,
तो ये पूछने की चीज है?
6.
चिंटू चुपचाप बैठा था, कुछ नहीं कर रहा था,
बुआ बोलीं- इतना खाली क्यों बैठे हो?
चिंटू ने काम शुरू किया तो बोलीं,
इतनी जल्दी क्या है?
7.
बुआ ये फोन में क्या देखते रहते हो दिनभर?
चिंटू- कुछ नहीं बुआ, बस टाइम पास…
बुआ- हमें भी सिखाओ,
(अब असली डर वहीं से शुरू)
8.
घर में जैसे ही बुआ आती हैं,
सब अपने-अपने कमरे में छुप जाते हैं,
क्योंकि उन्हें हर किसी की लाइफ अपडेट चाहिए होती है,
और जवाब न दो तो फ्री में लेक्चर मिलता है।
9.
बुआ- बेटा, मोबाइल कम चलाया करो,
आंखें खराब हो जाएंगी…
चिंटू ने मोबाइल रखा ही था कि बोलीं,
वैसे दिखाओ तो, किससे बात कर रहे थे?
10.
बुआ को हर चीज में कमी मिल ही जाती है,
खाना अच्छा हो तो नमक कम,
नमक सही हो तो सब्जी पतली,
और अगर सब सही हो… तो आदत खराब है
11.
मेहमान आते ही बुआ का स्पेशल टैलेंट चालू हो जाता है
ये बचपन में बहुत शरारती था
चिंटू सोचता रह जाता हूं,
बुआ CCTV थीं क्या उस टाइम?
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


