Jokes of the Day: सास- चाय में चीनी कम है, बहू का जवाब सुन हुई बेहोश...पढ़ें 10 सास-बहू की नोक-झोंक वाले चुटकुले

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

सास-बहू का रिश्ता प्यार और तकरार वाला होता है, जिसमें नोक-झोंक भी होती है। यही खट्टी-मीठी तकरार घर के माहौल में हंसी और मनोरंजन घोल देती है। शायद यही कारण है कि सास-बहू पर बने चुटकुले लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।

Jokes of the Day: सास- चाय में चीनी कम है, बहू का जवाब सुन हुई बेहोश...पढ़ें 10 सास-बहू की नोक-झोंक वाले चुटकुले

सास-बहू का रिश्ता भारतीय परिवारों का सबसे अनोखा और दिलचस्प रिश्ता माना जाता है। इसमें जहां एक तरफ प्यार, अपनापन और देखभाल होती है, वहीं दूसरी तरफ छोटी-छोटी बातों पर होने वाली नोक-झोंक भी इस रिश्ते का खास हिस्सा बन जाती है। कभी बहू की बातें सास को चौंका देती हैं, तो कभी सास के ताने बहू को मजेदार जवाब देने पर मजबूर कर देते हैं। यही खट्टी-मीठी तकरार घर के माहौल में हंसी और मनोरंजन घोल देती है। शायद यही कारण है कि सास-बहू पर बने चुटकुले लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। अगर आप भी रोजमर्रा की टेंशन से थोड़ा रिलैक्स होकर खुलकर हंसना चाहते हैं, तो सास-बहू के ये मजेदार जोक्स जरूर पढ़िए। यकीन मानिए, इन्हें पढ़कर आपकी हंसी रुकने वाली नहीं है।

1- सास: बहू, चाय में चीनी कम है!

बहू: मम्मी जी, आपकी मिठास देखकर कम कर दी।

2- सास: मैंने तुम्हें इस घर की जिम्मेदारी दी है

बहू: ठीक है मम्मी जी, EMI भी आपके नाम कर दूं?

3- सास: हमारे जमाने में बहुएं सास से डरती थीं

बहू: और हमारे जमाने में सास बहुओं से।

4- सास- शादी से पहले मायके से खाना बनाना,

सीख कर नहीं आ सकती थी?

बहू- वो मेरा मायका है,

कोई Hotel Management का स्कूल नहीं

जवाब सुनकर सास की बोलती बंद हो गई।

5- नई-नवेली बहू ने सास के पैर छुए

सास- खुश रहो

बहू- आप रहने देंगी

सास बेहोश।

6- सास: भगवान ने तुम्हें दो-दो आंखे सिर्फ मोबाइल देखने के लिए नहीं दी हैं

कुछ नहीं तो सही, चावल से 2-4 कंकड़ ही बीन दिया करो

बहु: भगवान ने आपको भी 16-16 दांत सिर्फ मेरी बुराई करने के लिए नहीं दिए हैं

2-4 पत्थर भी चबा लिया करो।

7- सास गुस्से में बहू से बोली: पागल हो गई है क्या

फ्रिज में मन्दिर का घण्टा क्यों रखा है?

बहू: मां जी आप ही तो बोली थी,

आटा गूंथ के एक घण्टा फ्रिज में रख देना।

8- बहू (सास से): मांजी ये अभी तक नहीं आए?

कहीं किसी और लड़की के साथ तो......

सास: अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है?

ऐसा भी तो हो सकता है कि किसी ट्रक के नीचे आ गया हो।

9- बहू (सास से): मांजी कल रात मेरी इनसे लड़ाई हो गई!

सास: कोई बात नहीं, पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती है

बहू: वो तो ठीक है मांजी, ये बताइये लाश ठिकाने कहां लगानी है।

10- लड़की को देखने आया हिंदी प्रेमी परिवार

सास - तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है...?

लड़की: नेत्र नेत्र चाय

सास: क्या मतलब

लड़की: आई आई टी

सास कोमा में है!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।