Jokes Of The Day: टीचर- कुत्ते पर लिखा निबंध दिखाओ, पप्पू का जवाब सुन उड़े तोते...पढ़ें 10 लोटपोट करने वाले चुटकुले
टीचर की डांट-मार हम सभी को हमेशा याद रहेगी और आज भी वह दिन सुनहरे लगते हैं। तो आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, चलिए अपनी हंसी का डोज लीजिए और दिन को खूबसूरत बनाइये।

टीचर से डांट-मार आपने भी कभी न कभी जरूर खाई होगी और होमवर्क पूरा करके लाने का खौफ भी होता ही रहा होगा। ये दिन उस वक्त हमें पसंद नहीं थे लेकिन आज सोचिए तो सबसे सुनहरे दिन हुआ करते थे, जब ना कोई टारगेट ना काम का प्रेशर बस स्कूल जाओ और घर आकर मजे करो। अगर आप आज वो दिन याद करना चाहते हैं, तो हम टिचर-स्टूडेंट्स से जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर आपकी टेंशन भी गायब हो जाएगी और पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी।
1- बंता ने नाई की दुकान खोली।
एक ग्राहक शेव कराने आया।
बंता: मूंछ रखनी है?
ग्राहक: हां।
बंता ने ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में देते हुए:
लो रख लो, जहां रखनी है।
2- काफी दिनों बाद संता पार्क में घूमने गया,
घर लौटकर उसने अपनी पत्नी को बताया – जानती हो लोग मुझे भगवान मानने लगे हैं,
पत्नी – ये तुमने कैसे जाना।
संता – जब मैं पार्क में गया था लो वहां पर औरतें मुझे देख कर बोली, “हे भगवान!, तू फिर आ गया।”
3- अध्यापिका – कल मैंने तुझे कुत्ते पर निबंध लिखने को कहा था! तू लिखकर क्यों नहीं लाया?
राकेश – क्या करूं मैडम, जैसे ही मैंने कुत्ते पर
पेन रखा, वो भाग गया!
4- टीचर- कल क्यों नहीं आया?
पप्पू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
पप्पू- वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड के साथ था।
टीचर- इतना छोटा होके भी
गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की?
पप्पू- आपकी बेटी !!
(टीचर बेहोश)
5- टीचर: तुमने कभी कोई
नेक काम किया है?
Pappu- हां सर..
एक बुजुर्ग धीरे धीरे
अपने घर जा रहे थे..
मैंने कुत्ता पीछे लगा दिया
जल्दी पहुंच गए।
6- अध्यापक – रोहन, अगर तुम्हारे
पास पंद्रह सेब हों जिनमें से
छः तुम निर्मला को दे दो, चार
सुनिता को दे दो और पांच
डौली को दे दो तो तुम्हें क्या
मिलेगा?
रोहन – सर ! मुझे तीन नई
गर्लफ्रेंड मिलेगी
7- स्कूल में आग लग गई सब
बच्चे खुश थे कि स्कूल नहीं
जाना पड़ेगा,
पर एक बच्चा उदास था,
अध्यापक–बेटा तुम दुःखी क्यो
हो?
बच्चा–सर आप जिंदा कैसे बच गए।
8- टीचर :- न्यूटन का नियम बताओ..
स्टूडेंट :- सर पूरी लाइन तो याद नहीं,,
लास्ट का याद है.
टीचर :- चलो लास्ट का ही सुनाओ
स्टूडेंट :- और इसे ही न्यूटन का
नियम कहते है…!
9- पोता: दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी: अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान….
पोता: दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला…
कब्रिस्तान।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


