Jokes of the Day: 'जो कहते हैं ना कि प्यार में हमें...' पढ़े लॉजिकल जोक्स, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
Jokes in Hindi: सुबह की भागदौड़ और स्ट्रेस को भगाना है तो हंसने का कोई मौका ना छोड़ें। जैसे ये मजेदार से जोक्स, जिन्हें पढ़कर हंसी पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा और आप काम के पहले खुद को पॉजिटिव पाएंगे।

हर रोज सुबह की भागदौड़ का ऑफिस जल्दी पहुंचने का चक्कर। लेकिन इस काम की भागदौड़ में अपने चेहरे की हंसी के साथ कॉम्प्रोमाइज ना करिए। स्ट्रेस, काम के तनाव और वर्क लोड को दूर कर हल्के मूड से काम करने पहुंचेगे तो आपकी प्रोडक्टिविटी भी ज्यादा होगी। अब मूड को लाइट करना है तो थोड़ी सी हंसी-मजाक चलती है। जैसे ये मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने और इनका लॉजिक समझने के बाद हंसी नहीं रुकेगी। पढ़ लें फनी जोक्स।
Jokes of the Day
- सरकारी हॉस्पिटल मतलब जान से जाना
प्राइवेट हॉस्पिटल मतलब जमीन-जायदाद से जाना
- जो कहते हैं ना कि प्यार करके हमे धोखा मिला,
तो मैं उन्हें बता दूं...
पागलों, आपने जॉब थोड़ी किया था, जो पैसे मिलेंगे।
- आजकल का मौसम ऐसा है कि
पंखा स्लो करो तो चुर्र चुर्र चुर्र
तेज करो तो नाक सुर्र सुर्र सुर्र
बंद करो तो मच्छर भुर्र भुर्र भुर्र
और इस चक्कर में नींद हो जाती है फुर्र फुर्र फुर्र
- खाली हो तो खुद को पता चलता है
दिमाग खाली हो तो दूसरों को पता चलता है।
- बारिश हुई और हम भीग गए
वाह वाह...बारिश हुई और हम भीग गए
वाह वाह .... आगे क्या हुआ
होना क्या था
धूप निकली और हम सूख गए।
- एक मक्खी की शादी मच्छर से हो गई
अगले दिन मक्खी बहुत रोई
मक्खी की बहन ने पूछा क्या हुआ
मक्खी बोली मैंने रात को गुड नाइट चला दिया
तेरा जीजा मर गया।
- एक शराबी शराब पीकर सड़क पर पड़ा हुआ था।
पुलिसवाले ने आकर पूछा – “इतनी क्यूं पी रखी है भाई?
शराबी – “क्या करूं, मजबूरी थी
पुलिसवाला – कैसी मजबूरी?
शराबी – बोतल का ढक्कन गुम हो गया था।
- वकील: माई लार्ड, कानून की किताब के पेज
नंबर 15 के मुताबिक मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाये।
जज: किताब पेश की जाये।
किताब पेश की गयी, जज ने पेज नंबर 15
खोला तो उसमें 2000 के 5 नोट थे।
जज मुस्कुराते हुए बोला:
बहुत खूब, इस तरह के 2 सबूत और पेश किये जाये।
- दो वकील अदालत में बहस के दौरान व्यक्तिगत कटाक्षों पर उतर आए।
एक ने कहा, तुम से बड़ा गधा मैंने आज तक नहीं देखा।
दूसरे ने पलट कर कहा: मैंने भी आज तक तुमसे बड़ा गधा नहीं देखा।
इस पर जज ने मेज पर हथौड़ा मारते हुए कहा: आर्डर-आर्डर, आप दोनों शायद भूल रहे हैं कि मैं भी यहां पर बैठा हुआ हूं।
- बरसों पहले एक साधु बाबा मिले थे, उन्होंने कहा था- बेटा तेरे पास इतना अधिक आएगा कि तू रख नहीं पाएगा, तू सबको बांटेगा फिर भी तेरे पास खत्म नहीं होगा। बरसों बाद समझ में आया कि वो व्हाट्सएप मैसेज के बारे में बता रहे थे।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


