Jokes OF The Day: टीचर- दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है? बच्चे का जवाब कर देगा लोटपोट, पढ़ें 10 मजेदार चुटकुले
आज के समय में खिलखिलाकर हंसने के लिए भी लोगों के पास समय नहीं बचा है। अगर आप भी हंसना भूल चुके हैं, तो हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

मूड फ्रेश करना हो या फिर दिनभर की थकान मिटानी हो, थोड़ा हंसी-मजाक करना सेहत के लिए अच्छा ही होता है। खासतौर पर जब बात खिलखिलाकर हंसने की आती है, तो सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आजकल की बिजी लाइफ में लोग हंसना भूल चुके हैं, ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। आपकी हंसी का डोज इन चुटकुलों के साथ मिल जाएगा। तो चलिए देर किस बात की यहां 10 मजेदार चुटकुले पढ़ डालिए।
1- टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाए।
तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी।
इसे कहते है “दुर्दशा”।
और इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो…
ये होगा हमारा “दुर्भाग्य”
फिर क्या... छात्र की हुई जोरदार कुटाई।
2- पत्नी- तु्म्हारे घर में मुझे एक भी मच्छर नहीं काटता.
पति- ये तो अच्छी बात है.
साली- दीदी मच्छरों ने कहा अब तो जीजाजी आपका खून पिएंगे इसीलिए उन्होंने छुट्टी लेली।
3- एक आदमी ने महिला को साइकिल से टक्कर मार दी।
महिला गुस्से से- ब्रेक नहीं मार सकता था।
आदमी- पूरी साइकिल मार दी...अब ब्रेक क्या अलग से मारूं।
4- पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है
चप्पू- नहीं यार तुम ही बता दो
गप्पू- मुझे पता है मैं बताता हूं
गप्पू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर
ध्यान दे सकें।
5- टीचर- लड़कियां अगर पराया धन
होती है तो लड़के क्या होते है??
गप्पू- सर चोर होते है!
टीचर – वो कैसे??
गप्पू- क्योकि चोरों की नजर
हमेशा पराये धन पर होती है।
6- हसबैंड – डार्लिंग तुम खुबसूरत होती जा रही हो,
पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना ?
हसबैंड- तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।
7- टीचर- Date और तारीख में क्या
अंतर है ?
सारी Class चुप
गप्पू- सर, Date में Girlfriend
के साथ जाते है और
तारीख में वकील के साथ।
8- एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी
जब उसके पास बैठी तो वह बोला,
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है
फिर क्या था मण्डप में दे चप्पल, दे चप्पल।
9- चिंटू और मिंटू दोनों सगे भाई का क्लास टेस्ट चल रहा था
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा है?
चिंटू- मैम फिर आप कहोगी कि तुम दोनों ने नकल मारी है।
10- गर्लफ्रेंड- बाबू मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया.
बॉयफ्रेंड- अरे वाह, कौन सी कंपनी का है?
गर्लफ्रेंड- लावारिस कंपनी का
बॉयफ्रेंड-अरे अक्ल की अंधी वो लावारिस नहीं LAVA IRIS है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


