Jokes Of The Day: पत्नी- शादी कराने वाला पंडित मर गया पति का जवाब सुन चौंक गईं, पढ़ें पति-पत्नी की तकरार वाले 10 चुटकुले
ऑफिस-घर की टेंशन भूलकर ठहाके मारकर हंसना चाहते हैं, तो हम आपके लिए पति-पत्नी वाले 10 नए और मजेदार चुटकुले लेकर आ चुके हैं। इनके जरिए आप खुद को हंसी का डोज दें।

चुटकुले आपको हंसाने के लिए सबसे अच्छा जरिया है, जो आजकल लोगों को पढ़ने या सुनाने का समय नहीं है। पति-पत्नी की तकरार और प्यार के बारे में हर कोई जानता है और पति के सवाल पर पत्नी का जवाब तो कभी पत्नी के तानों पति का पलटवार हमेशा ही हंसा देते हैं। अगर आप भी खिलखिलाकर हंसना और कुछ देर के लिए ऑफिस की टेंशन भूलना चाहते हैं, तो यहां पति-पत्नी वाले 10 मजेदार चुटकुले पढ़ें।
1. पत्नी: अजी सुनते हो, हमारी शादी कराने वाले पंडित जी का निधन हो गया।
पति: एक न एक दिन तो उसे उसके पापों की सजा मिलनी ही थी।
2. पति (शादी के बाद): तुम बहुत बदल गई हो!
पत्नी: कैसे?
पति: पहले तुम मुझसे घंटों बात करती थी...
पत्नी: हां, तो क्या हुआ?
पति: अब तुम एक मिनट बात करने के लिए 10 मिनट का समय मांगती हो!
3. नई-नई शादी के बाद जब पति ने पहली बार पत्नी के हाथ का खाना खाया मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात बिगाड़ना नहीं चाहता था।
पति- खाना बहुत अच्छा बना है.पत्नी- लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं?
पति- खुशी के कारण!
4. एक औरत कोमा मे चली गई..
उसका पति उसे मुर्दा समझ के जलाने चला तभी रास्ते में अर्थी खम्भे में टकरा गई और औरत को होश आ गया
एक साल बाद औरत सच में मर गई।
सब लोग 'राम-नाम सत्य हैं' बोलते जा रहे थे लेकिन,
पति की जुबान पर एक ही बात थी..
खम्भा बचा के।
खम्भा बचा के।
खम्भा बचा के।
5. पहली औरत : बहन बर्तन धोने के लिए क्या इस्तेमाल करती हो?
दूसरी औरत : मैंने तो सारी चीजें इस्तेमाल कर देख ली,
लेकिन पति से अच्छा किसी को नहीं पाया।
6. सुबह-सुबह पत्नी को खुश करने के लिए
पति ने फ्रीज से दूध का बर्तन निकाला और गैस पर रख दिया।
जब 10 मिनट में नहीं उबला तो समझ आया कि वह इटली का घोल है।
पति फरार बताया जा रहा हैं।
7. एक करोड़ का सवाल पूछा गया कि,
बीवी के पैर दबाना खिदमत है या मोहब्बत?
2 करोड़ का जवाब आया,
यदि बीवी अपनी हो तो खिदमत और यदि दूसरे की हो तो मोहब्बत।
8. बीमार बीवी की शायरी,
"तबीयत खराब थी ना कोई दवा, ना कोई ताबीज काम आया,
Phone कर के पति से लड़ी, फिर जाकर थोड़ा आराम आया।
9. पत्नी : कैसी लग रही हूं मैं आज,
पति : अच्छी लग रही हो,
पत्नी : एक शेर कहो ना मेरे लिए?
पति : यह जो लग रही हो तुम इतनी प्यारी, इस पर लग जाती है मेरी तनख्वाह सारी।
10. पति पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे,
पत्नी (रोमांटिक होकर) : ऐसे क्या देख रहे हो जी?
पति : थोड़ा आराम से खा, मेरी बारी ही नहीं आ रही है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


