Jokes Of The Day: पत्नी- अगर मैं मर गई तो...पति का जवाब सुन हुई बेहोश, यहां पढ़ें नोक-झोंक वाले 10 मजेदार चुटकुले

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिनभर की थकान मिटाने के लिए आजकल लोग रील्स देखने बैठ जाते हैं लेकिन अगर आप फोन से दूर रहना चाहते हैं, तो दिमाग को रिलैक्स करने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं। पति-पत्नी की खट्टी-मीठी नोक-झोंक से जुड़े कुछ जोक्स हम यहां शेयर कर रहे हैं।

Jokes Of The Day: पत्नी- अगर मैं मर गई तो...पति का जवाब सुन हुई बेहोश, यहां पढ़ें नोक-झोंक वाले 10 मजेदार चुटकुले

पति-पत्नी का रिश्ता काफी मजेदार होता है, जिसमें तकरार, प्यार, गपशप, नोक-झोंक सबकुछ होता है। इस रिश्ते की इन बातों पर कई मजेदार चुटकुले बने हुए हैं, जिन्हें पढ़ना और सुनाना लोग पसंद करते हैं। अगर आप भी अपनी दिनभर की थकान मिटाकर रिलैक्स फील करना चाहते हैं, तो यहां 10 सबसे मजेदार चुटकुलों को पढ़ें। इन चुटकुलों को आप अपने फैमिली ग्रुप, दोस्तों के साथ या ऑफिस वाले दोस्तों संग शेयर कर सकते हैं।

1.पति: अगर मैं तुम्हें छोड़कर दूसरी शादी कर लूं, तो तुम क्या करोगी?

पत्नी: मैं ज्यादा कुछ नहीं करूंगी,

बस तुम्हारी पहली पत्नी को भी अपने साथ रखूंगी और दोनों मिलकर तुम्हारी बची-खुची जिंदगी नरक बना देंगी!

2.पति : अगर मैं मर गया तो

तुम दूसरी शादी करोगी??

वाइफ: नहीं, मैं अपनी बहन के साथ पूरी जिंदगी रह लूंगी

वाइफ: अगर मैं मर गई तो तुम दूसरी शादी करोगे?

पति: मैं भी तुम्हारी बहन के साथ पूरी जिंदगी रह लूंगा।

3. आजकल दो चीज सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलती है..

एक तो जंगल में घुमता सफेद हाथी..!

और,

दूसरा बिना अफेयर वाला जीवन साथी।

4. शादी की सालगिरह पर पत्नी को गुलाब देते हुए पति बोला,

“सालगिरह मुबारक हो!”

पत्नी: ये नहीं मुझे कोई सोने की चीज चाहिए.

पति: ओह, यह लो तकिया और आराम से सो जाओ।

5. आपने कभी सोचा है,

की पती और चाय की पत्ती

में क्या समानता है?

दोनों के नसीब में जलना और

उबलना लिखा है और वो भी औरतों के हाथ से।

6. डॉक्टर : पप्पू अब तुम्हारी पत्नी कैसी है?

पप्पू: अब काफी सुधार है उसकी तबियत में,

आज सुबह तो थोड़ी बहुत लड़ाई भी की उसने।

7. पत्नी : फोन पर इतनी धीमी आवाज में किस से बात कर रहे हो?

पति : बहन से..

पत्नी : तो फिर इतनी धीमी आवाज में किस लिए?

पति : तेरी है इसीलिए।

8. पत्नी: शादी के दस साल हो गए और एक आप है,

जो आज तक कही घूमने तक नहीं ले गए..

पति: ठीक है आज घूमने चलेंगे..

शाम को पति, पत्नी को लेकर श्मशान घाट ले गया!

पत्नी गुस्से से बोली: छी श्मशान भी कोई घूमने की जगह होती है?

पति: अरे पगली लोग “मरते है” यहां आने के लिए।

9. मछली जल की रानी है:

इसका नया वर्जन..

पत्नी घर की रानी है,

करती अपनी मनमानी है,

काम बताओ तो चिढ जाएगी,

शॉपिंग कराओ तो खिल जाएगी।

10. अगर पत्नी अपनी साड़ी का पल्लू

अपनी कमर में ठूस ले तो समझ जाओ की,

या तो वो घर का काम निपटाएगी, या फिर आपको!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।