Jokes of the Day: भागदौड़ भरी जिंदगी की टेंशन को भूल जाएंगे, जब पढ़ेंगे ये 10 मजेदार चुटकुले, नहीं रुकेगी हंसी
जिंदगी की सभी टेंशन को भुलाकर कुछ देर खिलखिलाकर हंसने के लिए निकालें। इसके लिए हम लेकर आए हैं, 10 मजेदार चुटकुले जो आपकी हंसी को रुकने नहीं देंगे।

खिलखिलाकर हंसने से दिमाग शांत रहता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग हंसना भूल चुके हैं। आज संडे का दिन है, तो आपको रिलैक्स करना है और हंसना है। आपको हंसाने के लिए हम आपके लिए मजेदार-धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ते ही आप अपनी सभी टेंशन को भूल जाएंगे। तो फिर देर किस बात की इन जोक्स को पढ़ डालिए।
1- किसी ने कहा मेरा बाथरुम दस लाख का तो किसी ने बीस लाख का तो किसी ने पचास लाख का
फिर यही बात एक गांव के आदमी से पूछी गई
उसने बताया की मैं जहां सुबह लोटा लेकर जाता हूं उस खेत की कीमत 7 करोड़ है
और ऐसे बाथरुम तो हम रोज बदल देते है।
2- गांव के भोले लोग, शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गए,
अंदर गए तो इतने सारे सलाद के आइटम देखकर बाहर आ गए,
बाहर आकर एक बोला…
अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है…कटी धरी है
3- कमांडर: पाकिस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है?
जवान: भारत!
कमांडर: बहुत अच्छे, अब बताओ, पाकिस्तान का सबसे बड़ा दोस्त कौन है?
जवान: भारत!
कमांडर: कैसे?
जवान: क्योंकि बिना भारत के पाकिस्तान का नाम ही नहीं लेते लोग।
4- पाकिस्तानी डॉक्टर से मरीज बोला: डॉक्टर साहब, मुझे याददाश्त की बहुत कमजोरी है
डॉक्टर: कब से?
मरीज: कब से क्या?
5- एक आदमी ने अपनी पत्नी से कहा: “अगर मैं मर जाऊं तो तुम दूसरी शादी मत करना।”
पत्नी: “क्यों? तुम्हें जलन होगी क्या?”
पति: “नहीं, मुझे डर है कि दूसरा आदमी भी मेरी तरह बेवकूफ ना निकले
6- मास्टर जी - कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है !
पप्पू - देखने दो सर, मैं अकेला फेल नहीं होना
चाहता...!
7- टीटू रोज स्कूल के लिए लेट हो जाता था एक दिन टीचर ने पूछा- तुम बाकी बच्चों के साथ क्यों नहीं आते?
टीटू- झुंड में तो गधे आते हैं मैडम, शेर हमेशा अकेला ही आता है
8- डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
पप्पू- टीचर के लिए
डॉक्टर- पर क्यों?
पप्पू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
9- पति- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था कि मेरी इज्जत करोगी, मेरी सब बात मानोगी।
पत्नी - तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती।
बीवी की बात सुनकर पतिदेव हैरान रह गए।
10- टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे ?
घंटू- 10 आम टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
घंटू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


