Jokes Of The Day: टीचर- ताजमहल किसने बनवाया था, संता का जवाब सुन चकराया सिर, पढ़ें 10 हंसी-ठिठोली वाली चुटकुले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम हंसना भूल चुके हैं। अगर आप भी खिलखिलाकर हंसना चाहते हैं, तो ये चुटकुले पढ़ें। टीचर-स्टूडेंट वाले ये जोक्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

Jokes Of The Day: टीचर- ताजमहल किसने बनवाया था, संता का जवाब सुन चकराया सिर, पढ़ें 10 हंसी-ठिठोली वाली चुटकुले

Jokes In Hindi: सुबह की शुरुआत अगर मुस्कान के साथ हो तो पूरा दिन अपने आप खुशनुमा बन जाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ी-सी हंसी न सिर्फ तनाव कम करती है, बल्कि मन को भी हल्का और तरोताजा महसूस कराती है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 ऐसे मजेदार चुटकुले जो आपको बिना रुके हंसने पर मजबूर कर देंगे। टीचर-स्टूडेंट्स वाले ये चुटकुले आप खुद भी पढ़ें और दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

1- अध्यापक – ताजमहल किसने बनाया ?

संता – जी, कारीगर ने!

अध्यापक – मेरा मतलब, बनवाया किसने था ?

संता – जी, ठेकेदार ने …. !

2- टीचर – इस मुहावरे को वाक्य में

प्रयोग करके बताओ – “मुंह में पानी आना “

छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया –

“मेरे मुंह में पानी आ गया… “.

टीचर – गेट आउट

3- टीचर :- कल होमवर्क नही

किया तो मुर्गा बनाऊंगा।

छात्र :- सर मुर्गा तो मै नहीं खाता

मटर पनीर बना लेना।

4- विज्ञान के टीचर ने छात्र से पूछा…..

एलोवीरा क्या होता है ?

संता सिंह : जब एक पंजाबी व्हिस्की का पैग अपने बड़े भाई को देता है,

तो कहता है ऐ लो वीरा।

5- टीचर: ‘हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ,?

बच्चा: जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की

कोशिश करता है,

उसकी मदद फिर खुदा ही कर

सकता है…”

6- टीचर : होमवर्क क्यों नहीं किया ..?

स्टूडेंट : सर, लाइट नहीं थी .

टीचर : तो मोमबत्ती जला लेते .

स्टूडेंट : सर, माचिस नहीं थी .

टीचर : माचिस क्यों नहीं थी ?

स्टूडेंट : पूजा घर में राखी हुई थी .

टीचर : तो वहां से ले आते …

स्टूडेंट : नहाया हुआ नहीं था

टीचर : नहाया हुआ क्यों नहीं था .?

स्टूडेंट : पानी नहीं था सर .

टीचर : पानी क्यों नहीं था ..?

स्टूडेंट : सर मोटर नहीं चल रही थी .

टीचर : मोटर क्यों नहीं चल रही थी ..??

स्टूडेंट : उल्लू के पट्ठे बताया तो था लाइट नहीं थी ….!

7- टीचर – 1 से 10 तक गिनती सुनाओ।

संता ..1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10..

टीचर – 6 कहां है ?

संता – जी वो तो मर गया।

टीचर – मर गया? कैसे मर गया???

संता …जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि स्वाइन फ्लू में 6 की मौत हो गई !

8- गुरुजी : ऐसा कौन सा स्तनधारी प्राणी है,

जो आकाश मे उडता है ,

पर जमीन पर ही बच्चे को जन्म देता है ?

पूरी क्लास में सन्नाटा हो गया

ऐसे में आखरी बेंच पे बैठा पप्पू बोला

Sir:- एअरहोस्टेस

गुरुजी बेहोश हो गए।

9- अध्यापक :- टेबल पर चाय किसने गिराई? इसे अपनी मातृभाषा मे बोलो ।

छात्र :- मातृभाषा मतलब मम्मी की भाषा में ?

अध्यापक :- हां ।

छात्र :- अरे छाती कूटा म्हारा जीव लियां बिना थने चैन नी पड़े ? ओ की थारो बाप ढोली चाय ?

अध्यापक बेहोश !

10- साइंस की टीचर क्लास में पढ़ा रही थी,

टीचर ने पप्पू से कहा – तू बता जिन्दा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं

पप्पू – नहीं पता मैडम

टीचर – अरे जो आता है वही बता

पप्पू – जिन्दा रहने के लिए तेरी कसम

एक मुलाकात जरुरी है सनम

दे थप्पड़ दे थप्पड़!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।