Jokes Of The Day: लड़की से भिखारी ने मांगी ऐसी भीख सुनकर उड़े होश...पढ़ें 10 धमाकेदार चुटकुले, हंसी नहीं रुकेगी
चुटकुले पढ़ना या सुनाना पुराने समय का बढ़िया टाइम पास होता था, इससे हंसी भी आती थी और स्ट्रेस गायब हो जाता था। अगर आप भी ठहाके मारकर हंसना चाहते हैं तो ये मजेदार जोक्स जरूर पढ़ें।

पहले के समय में लोग खाली होते ही पहेली या चुटकुले सुनाया करते थे लेकिन अब हर चीज मोबाइल में आ चुकी है। लोग रील्स देखने में इतना बिजी हो जाते हैं कि वह रियल लाइफ में हंसना भूल चुके हैं। अगर आप घर-परिवारवालों के साथ बैठकर कुछ देर हंसी-ठहाके लगाना चाहते हैं, तो यहां हम 10 चुटकुले शेयर कर रहे हैं। इन्हें सुनाकर आप सभी को हंसा सकते हैं और खुद भी मौज ले सकते हैं। ये चुटकुले बच्चों से बड़ों तक के लिए सही है। आप व्हाट्सऐप ग्रुप पर भी ये चुटकुले भेजकर मजे ले सकते हैं।
-भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो
लड़की- कुछ नहीं है बाबा, माफ कर दो
भिखारी- कुछ नहीं तो अपना मोबाइल नंबर ही दे दो, बाबा दुआ भी करेगा और साथ में मैसेज भी।
-बॉयफ्रेंड: बताओ तुम आज मुझसे क्या चाहती हो?
शायद कोई महंगा गिफ्ट चाहिए है न
गर्लफ्रेंड: छी तुम मुझे क्या समझते हो
बॉयफ्रेंड- तो बताओ क्या चाहिए
गर्लफ्रेंड- बस मुझे अपने एटीएम और उसका पिन बता दो
और मुझे कुछ नहीं चाहिए तुमसे
बॉयफ्रेंड सुनकर बेहोश
-पत्नी-सुनो, आजकल चोरियां बहुत
होने लगी हैं
पति- क्यों क्या हुआ बाबू
अरे यार धोबी ने हमारे दो तौलिया
चुरा लिए हैं।
पति- कौन से तौलिये?
पत्नी- अरे ! वही जो हमने शिमला के होटल से चुराकर लाए थे।
पति बेहोश।
-सर- आप ऑफिस में शादीशुदा पुरुषों को ही क्यों रखते हैं?
बॉस- क्योंकि, उन्हें जलील होने की आदत होती है
और घर जाने की जल्दी भी नहीं होती।
-लड़का: चलते चलते यूंही रुक जाता हूं मैं
बेठे-बैठे-बैठे खो जाता हूं मैं
क्या यही प्यार है?
लड़की: नहीं बाबू तुम्हें ये कमजोरी हुई है
ग्लूकोज पिया करो।
-एक ताऊ मरने वाला था
घर वालों ने कहा
अब तो भगवान का नाम ले लो
ताऊ बोला- अब क्या नाम लेना
10-15 मिनट बाद तो
आमना-सामना हो ही जाएगा।
-पंडित जी ने कथा सुनाई
कथा का सार था
इंसान साथ कुछ लेकर नहीं जाता है
कथा समाप्त होते ही पंडित जी
सबकुछ साथ लेकर चले गए।
-रामू एक पराई स्त्री से टकरा गया
वो बोली- देखकर नहीं चल सकते क्या
मैंने भी बोल दिया
मैं पराई स्त्री को नहीं देखता।
-एक बार पति अपनी पत्नी को इंग्लिश सिखा रहा था
एक दिन दोपहर में पत्नी बोली, अरे डिनर लो जी
पति- अरे जाहिल औरत ये डिनर नहीं लंच है
पत्नी- अरे तू जाहिल, तेरा खानदान जाहिल, करमजले
ये रात का बचा हुआ खाना है ज्यादा दिमाग मत दौड़ा
चुपचाप रोटी ठूंस ले।
- रोज कहती थी कि
खाना बनाकर कॉल करती हूं
फिर मैंने एक दिन उसकी जॉब के बारे में पूछा
तो उसने बताया वह दूसरे के घर जाकर खाना बनाती है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


