Jokes Of The Day: भैंस अभी कोलगेट कर रही है! बहू की बात सुन सास बेहोश, व्हाट्सऐप पर भेजें ये 10 चुटकुले
सुबह की शुरुआत खिलखिलाते हुए हो तो पूरा दिन अच्छा हो जाता है। अगर आपको अपना मूड फ्रेश करना है, तो कुछ धमाकेदार चुटकुले यहां पढ़ सकते हैं। आज का हंसी का डोज आप इनसे ले सकते हैं।

हंसी से दिन की शुरुआत करनी हो लेकिन मोबाइल चलाने की इच्छा न हो तो चुटकुलों का सहारा आप ले सकते हैं। आजकल लोगों ने चुटकुले पढ़ना बंद कर दिया है लेकिन आप इसे फिर से शुरू कर सकते हैं। हंसी का डोज खुद भी लें और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भी दें। हम आपके लिए जो चुटकुले लेकर आए हैं, उन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी और आप बिना दूसरे को सुनाए रह नहीं पाएंगे। तो फिर देर किस बात की चलिए पढ़ते हैं आज के 10 धमाकेदार चुटकुले।
1- एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी
रिहा कर दिये।
उन कैदियों में बादशाह ने
एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था।
बादशाहः तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग: आप के अब्बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आँखों में आँसू आ
गये और बोला..
“इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की
निशानी है।”
2- पेशेंट : “डॉक्टर साहब, इस प्रिस्कीप्शन में आपने
जो दवाइयाँ लिखी हैं, उनमे से सबसे ऊपर की
नही मिल रही हैं.
डॉक्टरः ” वो दवाई नही है, मैं तो पेन चलाकर
देख रहा था,चल रहा है कि नहीं…!!
पेशेंट: अबे कमीने…मैं 52 मेडिकल शॉप घूम के
आया हूँ तेरी हैंडराइटिंग के चक्कर में ।
साला एक मेडिकल वाले ने तो ये भी कहा! कल
मंगा दूंगा….
दूसरा कह रहा था….ये कंपनी बंद हो
गयी….दूसरी कंपनी की दूँ क्या??
तीसरा कह रहा था….इसकी बहूत डिमाण्ड चल
रही है….. ये तो ब्लेक में ही मिल पायेगी!
साला चौथा तो बहूत ही एडवांस था…ये तो कैंसर
की दवाई है… कैंसर किसको हो गया??
3- एक गरीब आदमी बोला:-
ऐसी जिंदगी से तो मौत
अच्छी..!
अचानक यमदूत आया और
बोला:- तुम्हारी जान लेने
आया हूँ..?
आदमी बोलाः- लो अब
ग़रीब आदमी मज़ाक भी
नही कर सकता..?
4- बच्चा :-नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहाँ से आता है ?
पापा .- बेटा नदी से….
बेटा .-तो फिर मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर माँ को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो ,पापा आते होंगे
5- शहर की लड़की की शादी गाँव में
हो गई।
लड़की की सास ने उसे
भैंस को घास डालने को बोला।
भैंस के मुँह मे झाग देख कर
लड़की वापस आ गई।
सास बोली: क्या हुआ बहू?
लड़की बोली: भैंस अभी कोलगेट कर रही है, माँ
जी।।
सास बेहोश
6- TV Reporter एक जख्मी से पूछा ।
जब बॉम्ब गिरा तो क्या वो जोर से गिरा ?
जख्मी गुस्से में:
नहीं साले, वो रेंगता हुआ मेरे पास आया
और शर्मा के बोला dhummm
7- एक आदमी की पत्नी मर गई! जब उसे श्मशान
ले जाया जा रहा था, तो पूरे रास्ते बेचारा पति रो
रहा था !
“मुझे अकेला छोड़कर कहा चली गई अब कौन है।
मेरा इस दुनिया में??”
पास खड़ी लड़की ने सहेली से कहा- ये अपनी
पत्नी से कितना प्यार करता है। काश इसका पता
मेरे पास होता तो मैं इससे शादी कर लेती!!
रोते हुए पति ने उस लड़की की बात सुन ली!! वह
और भी ज्यादा ऊंची आवाज़ में रोते हुए बोला
“राजू गुप्ता को गली नंबर 4, मकान नंबर 12 में
अकेले छोड़कर कहा चली गई तुम!!”
8- गुप्ता जी गुमसुम बैठे थे…
पूछा क्या हुआ.? तो बोले…
भाई अब क्या बताऊँ, आपकी भाभी ने नाक
कटवा दी
मैंने पूछा: वो कैसे?
गुप्ता जी: हम दोनों टॉयलेट फिल्म देखने
गए थे, ट्रैफिक के कारण फिल्म में कुछ
देर से पहुंचे
मेंने पूछा: इसमें क्या नाक कटवा दी ?
वो बोले: तेरी भाभी सारे मोहल्ले में कहती
फिर रही है कि…”मैं और पतिदेव टॉयलेट
गये थे, लेट हो गये तो थोड़ी सी निकल गई”
अब मैं किस-किस को समझाऊं
9- जज- तुम्हें तलाक क्यों चाहिए ?
पति: जज साहब, मेरी वाइफ मुझ से
लहसन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है,
बर्तन मंजवाती है।
जज: इसमें दिक्कत क्या है ?लहसुन को
थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छीले
जायेगें ! प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी !
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में
डाल दिया करो आसानी से साफ़ हो जाएंगे!
पति – समझ गया हजूर ! अर्जी वापिस ही दे दो मेरी
जज: क्या समझे ? ..
पति- यही की, आपकी हालत
मुझसे भी ज्यादा खराब है !!
10- ससुर: मेरी बेटी का ख्याल
रखना, इसकी
आंखों में आंसू ना आने पाये
दामाद:- ठीक है प्याज मैं काट दूंगा पर बर्तन इसे ही धोने होंगे।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


