Jokes Of The Day: पति ने पूछा- तुम गुस्सा कैसे निकालती हो? पत्नी का जवाब सुनकर उड़ गए होश, पढ़ें 10 मजेदार चुटकुले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हंसना सेहत के लिए फ्री वाली दवाई है, जो मीठी लगती है। अगर आप हंस नहीं पाते हैं, तो पति-पत्नी के ये चुटकुले पढ़कर खुद को रोक नहीं पाएंगे। बस ध्यान रखें कि ये जोक्स अपनी पत्नी को ना सुनाएं वरना खुशी गम में बदल सकती है।

Jokes Of The Day: पति ने पूछा- तुम गुस्सा कैसे निकालती हो? पत्नी का जवाब सुनकर उड़ गए होश, पढ़ें 10 मजेदार चुटकुले

पति-पत्नी का रिश्ता नोक-झोंक और हंसी-मजाक वाला होता है। इस रिश्ते में जितनी गहराई होती है और उतनी ही तकरार भी बनी रहती है। इसी तीखी-मीठी बातों के साथ कुछ चुटकुले बन चुके हैं, जो पति-पत्नी के रिश्ते को बयां करते हैं। आज हम आपके लिए हस्बैंड-वाइफ वाले 10 मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो चलिए आज की हंसी का डोज लेने के लिए तैयार हो जाइये।

1- पति- जब मैं तुम पर चिल्लाता हूं,

तब तुम अपना गुस्सा कैसे निकालती

हो?

पत्नी- टॉयलेट🚽 साफ करके.

पति (जोर से हंसते हुए)- हा हा हा…

बेवकूफ औरत, वो कैसे?

पत्नी- मैं टॉयलेट आपके टूथब्रश से

साफ करती हूं ,

अब करो हा हा हा…।

2- पत्नी- आप बहुत भोले हैं..

आपको कोई भी बेवकूफ

बना देता है।

पति- शुरुआत तो तेरे बाप ने की है।

3- एक बार पप्पू की तबीयत

बहुत खराब हो गयी..

पप्पू बोला कामवाली

शांति की बुलाओ।

पत्नी- क्यो?

पप्पू , बोला डॉक्टर ने

बोला दवा खाकर

शांति के साथ सो जाओ।

4- पति बाइक लेकर घर से निकल रहा था…

पत्नि: ये लो सुई…

पति: ये क्यों.?

पत्नी: अगर चैकिंग चल रही हो तो,

सुई से पंचर करके पैदल बगल से निकल लेना….

पंचर मात्र 20 रुपए का बनेगा

और चालाना 30 हजार का..!!

5- पूजा के समय पत्नी ने पति से

पूछा : सुनो जी आपको आरती

याद है न

पति : हां.. वो पतली सी

काली ऑखों वाली सुन्दर सी

वही न ?

फिर पहले पति की पूजा हुई

सत्यनारायण भगवान बाद में पूजे गए।

6- पति ने पत्नी को मैसेज भेजा-

मेरी जिंदगी इतनी प्यारी, इतनी खूबसूरत

बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।

मैं आज जो भी हूं, सिर्फ तुम्हारी

वजह से हूं। तुम मेरे जीवन

में एक फरिश्ता बनकर आई हो

और तुमने ही मुझे जीने का

मकसद दिया है। लव यू…

पत्नी ने रिप्लाई किया-

‘मार लिया चौथा पैग??? आ जाओ घर

कुछ नही कहूंगी।

पति – बाहर खड़ा हूं, गेट खोल दो

7- पति- “सब्जी में नमक नहीं है !”

पत्नी – “वो क्या है न सब्जी थोड़ी

जल गईं थी….”:

पति – “तो सब्जी में नमक क्यो नहीं

डाली?”

पत्नी – “हम लोग संस्कारी परिवार

से हैं ‘जले में नमक’ नहीं छिडकते।”

8- एक आदमी अपनी बीवी

को दफना के घर जा रहा था

कि अचानक बिजली

चमकी बादल गरजे जोर

की तूफानी बारिश शुरू हुई !

माहौल अफरातफरी वाला

हो गया…

दुखी आदमी आसमान की

तरफ देखते हुए बोला

लगता हैं पहुंच गई।

9- एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की

दुकान में झगड़ रहा था।

पत्नी- ये वाला स्टील का गिलास लो।

पति- नहीं, जरा और बड़ा गिलास

लेंगे !

दुकानदार- साहब जी, महिला दिवस

भले ही चला गया है, लेकिन मैडम जो

कह रही हैं, वही गिलास ले लीजिए

ना..!!!

पति -“अरे भैया तुम्हें बेचने की पड़ी है लेकिन इस छोटे से गिलास में मेरा

हाथ घुसता नहीं है, मैं इसे मांजूगा कैसे ???”

10- पत्नी :-आपने मुझ में

क्या देख कर शादी की..?

पति:- कुछ नहीं बस

बचपन से शौक था बड़े पंगे लेने का।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।