Jokes of the Day: पति को आया था हार्ट अटैक, पत्नी की बात सुन हुआ ठीक, ठहाकेदार हंसी के लिए पढ़ें ये 10 चुटकुले
जिंदगी की सभी टेंशन को दो मिनट के लिए साइड करें और ठहाका मारकर हंसने के लिए तैयार हो जाइये। नए हफ्ते की शुरुआत करने से पहले कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ लें, जिससे मंडे मूड थोड़ा हल्का महसूस होगा।

जिंदगी की भागदौड़ आखिरी सांस तक कभी खत्म नहीं होगी। बचपन खत्म के बाद जैसे जिंदगी की डोर तेजी से भागती है, वैसे ही टेंशन और स्ट्रेस के साथ आपकी उम्र भी भाग रही है। थोड़ा सा सांस लीजिए, पानी पीजिए और टेंशन को अलविदा कीजिए। काम, परिवार, खर्चों की चिंता कभी पीछा नहीं छोड़ेगी लेकिन इन सभी के साथ आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना है और इसके लिए आपको हंसना पड़ेगा। आपकी आज की मंडे वाली हंसी की डोज के लिए हम लेकर आए हैं 10 मजेदार चुटकुले। इन्हें पढ़ते ही आप ठहाका मारकर हंसने लगेंगे।
1-पति: आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है!
पत्नी: चुपचाप खा लो... इसी सब्जी को फेसबुक पर 600 लोगों ने लाइक किया है और 500 लोगों ने यम्मी लिखा है... आपके नखरे ही अलग हैं!
2- बीवी ने शराबी पति को सुधारने के लिए रात को काले कपड़े पहने।
पति: कौन हो तुम?
पत्नी: चुड़ैल!
पति: चल हाथ मिला... मैं तेरी बहन का पति!
3- पत्नी: सुनो, पड़ोस वाली भाभी कितनी अच्छी हैं, अपने पति को कभी ऊंची आवाज में नहीं बोलतीं!
पति: तो मैं क्या करूं?
पत्नी: उनसे सीखो!
पति: ठीक है, तुम भी उनके पति से सीखो… वो बोलते ही नहीं!
4- पत्नी: चोर मेरे सारे गहने चोरी करके ले गया और तुम चुपचाप देखते रहे! शर्म नहीं आई?
पति: अरे बावली, वो रिवाल्वर लिए हुए था! जरा सी आवाज करता तो गोली मार देता।
पत्नी: तो क्या हुआ? तुम्हारा तो बीमा (Insurance) करवा रखा है!
5- पति - तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो ?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है....
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं. पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।
6- पति: (सीने में दर्द होने पर) अरे, मुझे लगता है मुझे हार्ट अटैक आ रहा है! जल्दी से एम्बुलेंस बुलाओ और मेरा फोन दो, मुझे किसी को कॉल करना है!
पत्नी: (शांत भाव से) "हां, फोन ले लो, लेकिन पहले इसका पासवर्ड बताओ ताकि मैं एम्बुलेंस बुला सकूं।
पति: (दर्द भूलकर तुरंत) "अरे, छोड़ो! मुझे बेहतर महसूस हो रहा है, अब कोई एम्बुलेंस नहीं चाहिए!
7- पत्नी: सुनो जी, अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे?
पति: मैं भी मर जाऊंगा…
पत्नी: क्यों?
पति: क्योंकि इतनी खुशी मैं सह नहीं पाऊंगा!
8- पत्नी: शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और ना जाने कहां-कहां ले जाते थे…
अब क्या हो गया?
पति: कभी चुनाव के बाद भी प्रचार होता है क्या?
9- पति 'लौंडियाबाज बाबा' नाम से मशहूर बाबा से पत्नी को वश मे करने के लिए एक ताबीज लिया।
एक महीने बाद...
पति: लौंडियाबाज बाबा की जय हो,
बाबा, पत्नी पर तो कोई असर नही हुआ, पर पड़ोसन वश मे आ गई,
लौंडियाबाज बाबा: चल इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ।
10- दुकानदार: क्या चाहिए?
ग्राहक: मुझे अपनी बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए, हिम्मत चाहिए और अक्ल चाहिए,
दुकानदार: अरे छोटू, साहब को एक क्वार्टर, दो सोडा और मूंगदाल का पैकेट दो पांच वाला दे।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


