Jokes of the Day: हर शादी के VIP फूफा जी पर 10 धांसू जोक्स, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

रिश्तेदारों में फूफा जी का हमेशा से बोलबाला रहा है। फूफा जी रूठ जाए तो शादियां रुक जाती है और उनके आने पर सब ऐसे खड़े होते हैं, जैसे कोई राजा पधार रहे हों। अगर आपके फूफा जी भी इस तरह के हैं, तो कुछ मजेदार चुटकुले पढ़कर मजे लीजिए।

Jokes of the Day: हर शादी के VIP फूफा जी पर 10 धांसू जोक्स, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

हर घर में फूफा जी नाम का प्राणी होता है, जो अक्सर ससुराल वाली शादियों में रूठा रहता है। घर में बुआ के बाद अगर सबसे ज्यादा खातिरदारी की जरूरत किसी को होती है, तो वह है हमारे प्यारे फूफा जी। फूफा जी को लगता है कि हर काम उनसे पूछकर-बताकर किए जाए और उन्हें फुल राजा वाला ट्रीटमेंट मिले। ऐसा ना होने पर अक्सर फूफा जी घर में किनारे कुर्सी डालकर मुंह फुलाकर बैठे हुए मिलते हैं। अगर आपके घर में भी फूफा जी हैं, तो हम आपके लिए उनसे जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। फूफा जी को मत भेज दीजिए वरना कलेश हो जाएगा, आप पढ़कर पेट पकड़कर हंस सकते हैं और अपनी आज की हंसी की डोज ले सकते हैं।

1) फूफा जी: हम लोग एक घंटे में पहुंच रहे हैं,

पिंकू: जी फूफाजी, हम लोग घर पर ही हैं

तीन घंटे तक फूफाजी घर नहीं पहुंचे....

पिंकू की मां: बुआ को फ़ोन कर के पता करो, कहां रह गए

बुआ: वो एक घंटे बाद किसी ने पूछा ही नहीं इनसे कि कहां तक पहुंचे. बस, इसीलिए वापस आ गए।

2) फूफा जी बोले- मेरी तो ससुराल में बहुत इज्जत है!

दोस्त बोला- कितनी?

फूफा बोले- इतनी कि कोई काम नहीं करवाता, बस कुर्सी दे देते हैं और बोलते हैं- फूफा जी आराम करिए।

3) फूफा जी शादी में डांस कर रहे थे, कोई ताली नहीं बजा रहा था।

किसी ने पूछा- फूफा जी, लोग चुप क्यों हैं?

दूसरा बोला- क्योंकि सबको डर है कि कहीं वो डांस के बाद भाषण न दे दें।

4) शादी में दूल्हे से किसी ने पूछा- आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता है?

दूल्हा बोला- फूफा जी से! क्योंकि वही सब फैसले लेते हैं।

5) फूफा जी ने अपने साले से कहा-

तुम लोग मुझे रिस्पेक्ट नहीं देते!

साला बोला- फूफा जी, आप तो हमारे लिए भावना हैं, लेकिन थोड़ी ‘दूर की'।

6) ट्रेन में कंफर्म टिकट वाले आदमी के नखरे

शादी में आए किसी फूफा जी से कम नहीं होते,

सीधा बोलेंगे- बैग हटाओ हमें लेटना है।

7) अगर फूफा के

रूठने से ब्याह रुका करते,

तो भारत की आधी जनता

कुंवारी रह जाती।

8) आजकल दादा जी दादू बन गए हैं,

नानाजी नानू बन गए हैं, चाचाजी चाचु बन गए हैं,

और जीजाजी भी जीजू बन गए हैं,

लेकिन “फूफा” अपनी हरकतों से फूफा ही रह गए!

9) दुल्हे के फूफा जी बोले- मैंने इस शादी में सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है.

किसी ने पूछा- क्या दिया?

फूफा बोले- अपना कीमती टाइम।

10) फूफा जी बोले- ससुराल में मुझे बहुत मान-सम्मान मिलता है!

दोस्त ने पूछा- कैसे?

फूफा बोले- सब लोग मुझे देखकर दरवाजा खुला छोड़ देते हैं – ताकि मैं जल्दी निकल जाऊं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।