चूहों से परेशान हैं? 1 गिलास वाली ट्रिक से रातों-रात होंगे गायब, जहर से मारने की जरूरत नहीं!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Tips To Get Rid Of Rats: क्या आपके घर में भी चूहों ने आतंक मचा रखा है? अगर हां, तो ये 1 गिलास वाली ट्रिक आज ही ट्राई करें। बिना मारे चूहों की भगाने का ये सबसे असरदार और किफायती तरीका है।

चूहों से परेशान हैं? 1 गिलास वाली ट्रिक से रातों-रात होंगे गायब, जहर से मारने की जरूरत नहीं!

घर में चूहों का आतंक एक बड़ी आम समस्या है। खासकर से रसोई में एक बार चूहे घुस जाएं तो खाने-पीने के सारे सामान का नाश कर देते हैं। इसके अलावा वायर, कपड़े और जरूरी सामान भी कुतर देते हैं। अब सवाल आता है कि इन्हें भगाया कैसे जाए। क्योंकि मार्केट में जो दवा मिलती है, उससे चूहे सीधा मर जाते हैं। इससे पूरे घर में बदबू फैल जाती है और फिर कुछ लोग चूहे मारना भी नहीं चाहते। ऐसे में घरेलू तरीकों का सहारा लेना ही बेस्ट रहता है। इंस्टाग्राम पर योग एक्सपर्ट कैलाश बिश्नोई ने एक ट्रिक शेयर की है, जिससे घर के सारे चूहे भाग जाएंगे। एक गिलास वाली इस ट्रिक को आप घर में ही तैयार कर लेंगे और चूहों को बिना मारे घर के बाहर भगा पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे-

1 गिलास से भगाएं घर के सारे चूहे

अगर आप भी चूहों से परेशान हो गए हैं और उन्हें बिना मारे घर से भगाने का कोई सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं, तो ये ट्रिक आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसके लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच पुदीने का रस, दो चम्मच सिरका यानी विनेगर और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिक्सचर को एक स्प्रे बॉटल में भर के रख लें।

चूहे वाली जगहों पर स्प्रे करें

अब आपने जो घरेलू चीजों से स्प्रे बनाकर तैयार किया है, उसे हर उस जगह पर छिड़कें, जहां चूहों का आना-जाना लगा रहता हो। खासकर किचन के कोने, सिंक के नीचे, गैस के पीछे, स्टोर रूम और खिड़की-दरवाजों के पास इसका इस्तेमाल जरूर करें। इसे रात के समय यूज करना ज्यादा फायदेमंद रहता है क्योंकि इस टाइम चूहे अक्सर खुले में घूमते रहते हैं।

कई असरदार मानी जाती है ये ट्रिक?

पहले के समय में चूहों को घर से भगाने के लिए इसी घरेलू स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता था। इसके पीछे की साइंस बिल्कुल सिंपल है। दरअसल इस स्प्रे में पुदीना, सिरका और नींबू का रस मिला हुआ है। इन सभी की गंध काफी तेज होती है। ये चूहों के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे वो दोबारा उस जगह बिल्कुल भी नहीं आते। इस ट्रिक की खासियत ये भी है कि इसमें किसी तरह की जहरीली चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है, इसलिए अगर घर में बच्चे और पालतू जानवर हैं, तो उनके लिए भी ये सेफ है।

इन बातों का भी ध्यान रखें

अगर आपके घर में खाने-पीने का सामान यूं ही खुला पड़ा रहता है या साफ-सफाई ठीक नहीं है, तो चूहे ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं। इसलिए किचन को हमेशा साफ रखें, रात में झूठे बर्तन जमा ना होने दें। साथ ही अगर हो सके तो दरवाजों के नीचे और खिड़की में भी कुछ लगा दें, ताकि चूहों की एंट्री रोकी जा सके।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।