
बालकनी में आ रहे कबूतरों को भगाने के लिए कई नुस्खे आजमा चुके तो अब ट्राई करें ये हैक
How to keep away pigeons from bancony: बालकनी में दिन रात कबूतरों ने बीट करके गंदगी फैला रखी है। और आपने, इन्हें भगाने के लिए जाल लगवाया है, सिलिकॉन वाले कांटे भी रखकर देख चुकी हैं। तो अबकी बार ये हैक ट्राई करें। आसानी से दूर रहेंगे कबूतर।
शहर में दिन पर दिन कबूतरों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऊंची बिल्डिंगों से लेकर घरों के छतों पर झुंड में कबूतर बैठे दिख जाते हैं। ये कबूतर ना केवल बीट करके बहुत सारी गंदगी फैला देते हैं बल्कि बालकनी में लगे पौधों को भी खराब करते हैं। यहीं नहीं कबूतरों की बीट से सांस की गंभीर बीमारियां होने का भी खतरा रहता है। जिसे हिस्टोप्लाजमोसिस, क्रिप्टोकॉकोसिस बोलते हैं। फेफड़े में होने वाले ये इंफेक्शन कई तरह की समस्याएं दे जाते हैं। ऐसे में इन कबूतरों को बालकनी से भगाना जरूरी होता है। लेकिन जाल लगाने और सिलिकॉन के कांटे रखने के बाद भी अगर ये कबूतर बालकनी में आ ही जाते हैं। तो इस एक ट्रिक को भी ट्राई करके देख लें। जिसकी मदद से आसानी से कबूतरों को बालकनी में आने से रोका जा सकता है।
काली पॉलिथिन का करें इस्तेमाल
माना जाता है कि कबूतर कौवे से डरते हैं। तो अगर आपकी बालकनी में भी कबूतरों का डेरा जमा रहता है और आप उन्हें भगाना चाहती हैं तो अपनी बालकनी में काले रंग की पॉलिथिन को लटका दें। काले रंग की पॉलिथिन को लेकर उसमे कुछ पेपर को मोड़कर भर दें। जिससे कि पॉलीथिन में फूला हुआ दिखे। अब काली पन्नी में गांठ लगाएं और अपनी बालकनी में तीन से चार टांग दें। अगर आपने जाल लगवा रखा है और फिर भी कबूतर जगह बनाकर अंदर घुस जाते हैं तो जाल पर ही इन काले रंग की पालीथिन को टांग दें। ऐसा करने से कबूतर डरकर नहीं आएंगे।
एल्यूमिनियम फॉइल और हैंगर
अगर काली पॉलिथिन वाला आइडिया काम नहीं कर रहा है तो कबूतरों को भगाने के लिए एल्यूमिनियम फॉइल का ये तरीका भी अपना सकती हैं। किसी हैंगर को लेकर उसमे एल्यूमिनियम फॉइल के बड़े टुकड़े को फाड़कर हैंगर में क्लिप की मदद से लटका दें। ध्यान रहे कि चमकीला वाला भाग बाहर की तरफ रहे। जिस पर रोशनी पड़ने पर वो रिफ्लेक्ट हो। इस तरह की रोशनी पड़ने पर भी कबूतर बड़े ही आसानी से भाग जाते हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




