Karnataka election opinion poll 2018: जानिए क्या कहता है कर्नाटक चुनाव का ओपिनियन पोल
कर्नाटक में 12 मई को होने वाले मतदान में विकास और भ्रष्टाचार दो बड़े मुद्दे हैं। विकास के पैमाने पर कांग्रेस भाजपा से आगे नजर आ रही है। 38 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस विकास में बेहतर है। वहीं 32...
कर्नाटक में 12 मई को होने वाले मतदान में विकास और भ्रष्टाचार दो बड़े मुद्दे हैं। विकास के पैमाने पर कांग्रेस भाजपा से आगे नजर आ रही है। 38 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस विकास में बेहतर है। वहीं 32 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को और 24 प्रतिशत लोगों ने विकास के मामले में जेडीएस को अच्छा बताया। भ्रष्टाचार के मामले में दोनों ही पार्टियों की छवि बेदाग नहीं है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर एबीपी न्यूज-सीएसडीएस लोकनीति के ओपिनियन पोल में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती नजर आ रही है लेकिन सरकार बनाने के जादुई आंकड़े 113 से दूर है। वहीं, तीसरी बड़ी पार्टी के तौर पर जेडीएस राज्य में किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है।
एबीपी न्यूज के सर्वे के अनुसार, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को 97 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा बीचेपी को 84 और जेडीएस को 37 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, जेडी(एस) कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती है।