झारखंड के रांची में खौफनाक मर्डर, खाने के विवाद में युवक को चाकू से गोद डाला
झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां खाने के विवाद में एक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया है।

झारखंड की राजधानी रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के सदर थाना क्षेत्र के गितिलकोचा में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशीष है और वह गितिलकोचा का रहने वाला था। सदर थाना की पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि आशीष अपने दोस्तों के साथ मंगलवार की रात गितिलकोचा स्थित एक कमरे में खाना-पीना कर रहे थे। खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर आशीष का दोस्तों के साथ विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपियों ने आशीष को पीठ में चाकू गोद दिया। इस वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। घटना की जानकारी सदर थानेदार कुलदीप कुमार को मंगलवार रात 12 बजे हुई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल आशीष को आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार को आशीष की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि समय पर इलाज नहीं होने की वजह से रक्त अधिक बह गया था।
सब्जी लेकर घर जा रहे युवक से चेन छिनतई
बिरसा चौक रेलवे ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। वारदात को बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की रात उस समय अंजाम दिया, जब उमेश प्रसाद पैदल उस मार्ग से गुजर रहे थे।
इस संबंध में उमेश प्रसाद ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उमेश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात आठ बजे बिरसा चौक से सब्जी लेकर घर जा रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और लॉकेट छीन लिया। हालांकि, उमेश प्रसाद ने दोनों अपराधियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से भाग निकले। इसके बाद केस दर्ज कराया।
सुखदेवनगर इलाके से छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। नाबालिग के पिता ने हरीश देशमुख नामक युवक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार की शाम पांच बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर निकली थी। देर शाम तक जब वह नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। रिश्तेदार व दोस्तों से भी संपर्क किया। मगर, उनकी पुत्री का कुछ पता नहीं चल पाया। पिता ने दावा किया है कि हरीश नाम के युवक अपने साथ ले गया।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


