पहले युवक को पीटकर मार डाला, पलामू में पत्थर से कुचल दिया चेहरा; पहचान छिपाने के लिए जला दी लाश
झारखंड के पलामू जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक को पहले पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया। पत्थर से चेहरा कुचलने के बाद हैवानों ने युवक की लाश को आग के हवाले कर दिया।

झारखंड के पलामू जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया गया। इतने से भी हैवानों का मन नहीं भरा तो अपना गुनाह छिपाने के लिए युवक के शव को आग के हवाले कर दिया। अब मृत युवक की पहचान कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के कुडागा गांव के रहने वाले मुजाहिद अंसारी का शव एक पहाड़ी की चोटी पर अर्धनग्न अवस्था में मिला ता। परिजनों ने बताया कि युवक बुधवार से लापता चल रहा था। अब मुजाहिद की लाश बरामद हुई है।
क्या बोली पुलिस
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शव की हालत और घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि युवक को पीट-पीटकर मारने के बाद उसके चेहरे को पत्थर से कुचलने और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया है।
कैसे हुई पहचान
इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। परिजनों ने मुजाहिद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद से ही पुलिस की टीम जांच कर रही थी। इस दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र की एक पहाड़ी की चोटी पर शव बरामद हुआ। शव की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने युवक की पहचान उसके जूतों से की है।
मृत युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि युवक की पहचान कर ली गई है और अब हत्या के एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासे का दावा भी पुलिस ने किया है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


