गिरिडीह में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, गिरीडीह
Follow us on Google News
share

झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, यह घटना बिरनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगराकला गांव के पास के वन क्षेत्र में घटी।

गिरिडीह में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला

झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, यह घटना बिरनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगराकला गांव के पास के वन क्षेत्र में घटी। मृत महिला की पहचान राजिया देवी (50) के रूप में हुई, जो उसी गांव की निवासी थीं।

बिरनी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि जंगल में एक हाथी के हमले में पीड़िता की मौत हो गई। पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह के सदर अस्पताल भेजा गया है। वन अधिकारी ने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत महिला के परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 50,000 रुपये का चेक दिया, जबकि शेष मुआवजा राशि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी। झारखंड सरकार हाथी के काटने से हुई मौत के मामले में चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।

हाई वोल्टेज तारों पर उठे सवाल

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह और सपारूम गांव के जंगल में आज एक जंगली हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत का कारण हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिरुलडीह पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है।

तारों से हुई थी मौत

ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से तिरुलडीह और सपारूम के जंगलों में हाथियों का एक झुंड सक्रिय था। जंगल क्षेत्र से गुजरने वाले लटकते बिजली के तार वन्यजीवों के लिए खतरा बने हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं तारों के संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई है।

वन विभाग ने हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। साथ ही, विभागीय लापरवाही को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने जंगल क्षेत्रों में बिजली तारों की नियमित निगरानी और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें