रांची से चुराए बच्चों का क्या करना चाहते थे चोर, नेटवर्क का किया खुलासा

Jan 18, 2026 07:33 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड के जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी खटाल से अगवा अंश और अंशिका की बरामदगी मामले में जेल में बंद दंपति को धुर्वा पुलिस पांच दिनों के रिमांड पर थाना लायी है। पुलिस आरोपी सोनी कुमारी और नव खेरवार उर्फ सूर्य से लगातार पूछताछ कर रही है।

रांची से चुराए बच्चों का क्या करना चाहते थे चोर, नेटवर्क का किया खुलासा

जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी खटाल से अगवा अंश और अंशिका की बरामदगी मामले में जेल में बंद दंपति को धुर्वा पुलिस पांच दिनों के रिमांड पर थाना लायी है। पुलिस आरोपी सोनी कुमारी और नव खेरवार उर्फ सूर्य से लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपने नेटवर्क की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि बंगाल और बिहार के बच्चा चोर गिरोह से उसका कनेक्शन है। पुलिस को आशंका है कि दोनों बच्चों को अगवा करने के बाद बंगाल या फिर बिहार में बेच देते।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को अपने गिरोह के लोगों का भी नाम बताया। गौरतलब हो कि दो जनवरी को शालीमार बाजार से अपराधियों ने अंश और अंशिका को अगवा कर लिया था। इस मामले में धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान बुधवार को रामगढ़ के चितरपुर के एक युवक ने बच्चे को देखा और पुलिस को खबर की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर लिया। साथ ही दंपति को भी गिरफ्तार किया।

आरोपी सोनी और नव खेरवार रांची में पांच महीने से रह रहे थे। धुर्वा स्मार्ट सिटी जाने वाले मार्ग में जिस स्थान पर गुलगुलिया लोग रह रहे थे, वहां पर दोनों अपने डेरा जमाये हुए थे। पांच महीनों से दोनों आरोपी बच्चे की तलाश में थे। वह घूम-घूम कर न सिर्फ गुब्बारा बेचा करते थे, बल्कि बच्चे की भी तलाश करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह बच्चों को अगवा करने के बाद हटिया इलाके में ही थे। पुलिस की दबिश के बाद वे बच्चों को लेकर रामगढ़ फरार हो गए। वे बच्चों की हर इच्छा पूरी कर रहे थे। दोनों बच्चों को लेकर वह बिहार भागने वाले थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें