झारखंड में हार के बाद 'बांग्लादेशी घुसपैठियों' पर क्या बोले हिमंता बिस्वा सरमा

Nov 24, 2024 11:37 am ISTDevesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

  • झारखंड चुनाव में हार के बाद अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने झारखंड के कार्यकर्ताओं के नाम संदेश भेजा है और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भी बोला है।

झारखंड में हार के बाद 'बांग्लादेशी घुसपैठियों' पर क्या बोले हिमंता बिस्वा सरमा

झारखंड में भाजपा की करारी हार हुई है। भाजपा के द्वारा चुनाव के आगाज के साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठ का नैरेटिव बनाने की कोशिश की गई। लेकिन संताल में जहां यह नैरेटिव बन नहीं पाया, वहीं राज्यभर में भाजपा के खिलाफ ही अल्पसंख्यक, आदिवासी वोटो के ध्रुवीकरण का खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ा। झारखंड चुनाव में हार के बाद अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने झारखंड के कार्यकर्ताओं के नाम संदेश भेजा है और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भी बोला है।

सीएम हिमंता ने जारी किया वीडियो संदेश

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'झारखंड में मैंने चार महीना बिताया। भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में, पार्टी को मदद करने, साहस देने और मिलकर एक साथ चुनाव लड़ने के लिए हमलोगों ने भरपूर प्रयास किया। जो भी कारण हो... हम हमारे मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। जब भी किसी काम में हम असफल होते हैं, तभी आने वाली सफलता का बुनियाद बनता है।'

'बांग्लादेशी घुसपैठियों' पर क्या बोले सीएम हिमंता

सीएम हिमंता ने आगे कहा, 'झारखंड के कार्यकर्ताओं को करीब से देखने का मुझे सौभाग्य मिला। मैं आज भी समझता हूं... घुसपैठियों की जो समस्या है वो आने वाले दिनों में झारखंड को बहुत ज्यादा क्षति पहुंचाने वाली है। मैं झारखंड की सरकार से निवेदन करूंगा कि आप घुसपैठियों को झारखंड से निकालने या कम से कम उनकी पहचान करिए। यह संविधान प्रदत्त जिम्मेदारी होती है। मेरा विश्वास है कि झारखंड की सरकार इस जिम्मेदारी को निभाएगी।'

सीएम हिमंता ने कहा, 'विधानसभा में विपक्षी की भूमिका का पालन करते हुए हम हमेशा इस (बांग्लादेशी घुसपैठ) मुद्दे को हमेशा उठाते रहेंगे। मैं चुने हुए विधायकों से अपनी तरफ से यह निवेदन करता हूं। मैं झारखंड में खूब समय बिताया। मिशन में सफल नहीं हुए। लेकिन आप लोगों का प्यार हमेशा मुझे याद रहेगा। मैं एक बार फिर आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद कहता हूं।'

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें