गिरिडीह में ट्रक बनी काल! 13 गाड़ियों को रौंद डाला; 5 की मौत

Mohammad Azam हिन्दुस्तान, गिरिडीह
share

झारखंड के गिरिडीह में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने 13 गाड़ियों को रौंद दिया। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं।

गिरिडीह में ट्रक बनी काल! 13 गाड़ियों को रौंद डाला; 5 की मौत

झारखंड के गिरिडीह में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक, कार समेत करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और निमियाघाट पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घटनास्थल से ही कई घायलों को उनके परिजन लेकर धनबाद के लिए निकल गए। इससे घायलों की संख्या और अधिक होने की संभावना है।

13 गाड़ियों को मारी टक्कर फिर दीवार तोड़ दी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या जेएच 02 बीएल 1853 बस पड़ाव के समीप एक बाइक को सटाते हुए तेज गति से इसरी की ओर भागने लगा। इसी दौरान इसरी पुल से पहले ट्रक ने एक बाइक और टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी दो कार समेत कई वाहनों को रौंदते हुए ट्रक एक चहारदीवारी तोड़कर बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में कुल 13 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में डुमरी के नावाटांड़ निवासी कारी इरशाद (46), गिरिडीह निवासी सुजीत (37), डुमरी के घुटवाली निवासी संतोष महतो (30) व बरवाडीह के चिचाकी निवासी टहल साव की पहचान हुई है, जबकि एक अन्य मृतक के पहचान नहीं हो पायी। घायलों में नावाटांड़ की रुखसार खातून, रांगामाटी निवासी सागीर, इसरी की सुधा वर्मा तथा बगोदर निवासी संजय कुमार साव शामिल हैं।

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव, डुमरी के प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता और सीओ शशिभूषण वर्मा मौके पर पहुंचे और जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।

बिरनी में अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमर्गो पंचायत भवन के पास शुक्रवार को कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। अनियंत्रित कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी पानी टैंकर में जा घुसी। मृतक की पहचान बरमसिया पंचायत के झांझ निवासी 55 वर्षीय रामदेव प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है।

एक ही जगह तीन दिन में तीसरी मौत

ज्ञात हो कि इसी मंगलवार को मखमर्गो पंचायत भवन के पास ही सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और एक घायल हुआ था। आज उसी स्थान पर फिर एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक रामदेव प्रसाद वर्मा आटा चक्की चलाते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। विक्रांत वर्मा ने बताया कि उन्हें रात को ही शादी में जाना था, लेकिन सुबह गए और हादसा हो गया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें