झारखंड के आदिवासी छात्रों को मिलेगी UPSC-JPSC की फ्री कोचिंग, जानें आवदेन की लास्ट डेट
झारखंड के एसटी और आदिम जनजाति समूह के छात्रों को UPSC और JPSC की तैयारी के लिए मुफ्त गैर-आवासीय कोचिंग मिलेगी। टीआरआई ने आवेदन मांगे हैं। जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन। चयन मेरिट, आर्थिक स्थिति और परीक्षा अनुभव के आधार पर होगा।

झारखंड के आदिवासी छात्र-छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और राज्य लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान (टीआरआई) इस नि:शुल्क गैर-आवासीय कोचिंग कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र टीआरआई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
मुख्य उद्देश्य झारखंड के आदिवासी विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों से मार्गदर्शन दिलाना है। इस कोचिंग कार्यक्रम के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आदिम जनजाति समूह के छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए हैं। चयन में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं, 12वीं और स्नातक के अंकों के अलावा पूर्व में दी गई सिविल सेवा परीक्षाओं के अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
इधर झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। अंतिम दिन युवाओं के भविष्य, कार्यक्षमता, कौशल विकास तथा रोजगारपरक योग्यताओं पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक दक्षताओं एवं कौशलों के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि पांच पाठयक्रम एवं कौशल विकास आधारित कार्यक्रम आगामी सत्र से संचालित किया जाएगा।
कुलपति डॉ अभय कुमार सिंह ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने में सहायता मिल सके। अंत में रजिस्ट्रार डॉ जितेंद्र कुमार सिंह एवं डॉ राजेश खंबायत द्वारा कार्यशाला में सहभागिता करने वाले सभी शिक्षकों एवं समन्वयकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। परीक्षा नियंत्रक डॉ दिलीप साहू, खेमलाल, शाहिद व अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

