काम की बात: धनबाद से कोटा के बीच चलेगी ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी; जल्द शुरू होगी बुकिंग
झारखंड के धनबाद से राजस्थान के कोटा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। गोमो-पारसनाथ-कोडरमा के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलेगी। जल्द बुकिंग शुरू होगी। वहीं, गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए पटना से चर्लपल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन फिर स्पेशल ट्रेन चलाने की भी घोषणा हुई है।

झारखंड के धनबाद से राजस्थान के कोटा (सोगरिया) के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। गोमो-पारसनाथ-कोडरमा के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलेगी। जल्द बुकिंग शुरू होगी। वहीं, गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए पटना से चर्लपल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन फिर स्पेशल ट्रेन चलाने की भी घोषणा हुई है।
सोगरिया से हर गुरुवार को खुलेगी
09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल 16 अप्रैल से नौ जुलाई तक हर गुरुवार को सोगरिया से रात 11.10 बजे खुलेगी। ट्रेन बारां, सलपुरा, गुना, अशोक नगर, सगोर, दामोह, कटनी, मलिहार, मानिकपुर, मिर्जापुर, डीडीयू, भभुआ रोड, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ होते हुए शुक्रवार की रात 1.20 बजे गोमो और शनिवार सुबह पौने चार बजे ट्रेन धनबाद पहुंचेगी।
धनबाद से हर शनिवार को खुलेगी
09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार को सुबह 5.15 बजे धनबाद से खुलेगी। ट्रेन सुबह पौने छह बजे गोमो और रविवार की सुबह 7.15 बजे सोगरिया पहुंचेगी। ट्रेन में पांच स्लीपर, दो थर्ड एसी, दो सेकंड एसी, सात थ्री इकोनॉमी और चार जनरल बोगी जोड़ी जाएगी।
पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन गोमो होकर चलेगी
गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए पटना से चर्लपल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन फिर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है। पटना-चर्लपल्ली के बीच स्पेशल कोडरमा, पारसनाथ, गोमो के रास्ते चलेगी।
पटना से दोपहर तीन बजे खुलेगी
03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल आठ अप्रैल से 27 मई तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी। ट्रेन पटना से दोपहर तीन बजे खुलेगी। तारेगना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो (रात 8.15 बजे), बोकारो स्टील सिटी (रात 9.20 बजे) रुकते हुए आगे रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंडिया, नागपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए एक दिन बाद बुधवार और शुक्रवार को रात 3.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
चर्लपल्ली से रात 11 बजे खुलेगी
03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 15 अप्रैल से 27 मई के बीच हर बुधवार की रात 11 बजे चर्लपल्ली से खुलेगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार की सुबह 4.03 बजे गोमो, सुबह 4.50 बजे गोमो रुकते हुए शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 10 अप्रैल से 29 मई के बीच हर शुक्रवार को रात नौ बजे चर्लपल्ली से चलेगी और अगली रात 2.03 बजे बोकारो, रात 2.50 बजे गोमो रुकते हुए रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे पटना पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो जनरल, चार स्लीपर, सात थर्ड एसी और सात थ्री इकोनॉमी क्लास की बोगियां जोड़ी जाएंगी।
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।


