Hindi Newsझारखंड न्यूज़tiger jairam mahto offers 4 crore house for auction to distribute student scholarship
'नहीं चाहिए 4 करोड़ का घर, छात्रों में बांट दें पूरे पैसे', JMM सरकार पर क्यों भड़के टाइगर जयराम महतो

'नहीं चाहिए 4 करोड़ का घर, छात्रों में बांट दें पूरे पैसे', JMM सरकार पर क्यों भड़के टाइगर जयराम महतो

संक्षेप:

झारखंड में छात्रों की छात्रवृत्ति में हो रही देरी को लेकर जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने जेएमएम सरकार को निशाने पर लिया है। महतो ने अपने सरकारी आवास को नीलाम करने की पेशकश कर दी है।

Dec 11, 2025 12:10 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड में छात्रों की छात्रवृत्ति को लेकर जेएलकेएम विधायक टाइगर जयराम महतो ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास मंईयां सम्मान योजना को देने के लिए पैसे हैं तो शिक्षा के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति क्यों नहीं दी जा रही है? इस दौरान जयराम महतो ने कहा कि उनको मिलने वाले घर को नीलाम कर दिया जाए और जो पैसे मिले उससे छात्रों को छात्रवृत्ति बांट दी जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टाइगर जयराम महतो ने कहा कि उनके मिलने वाले आवास को अगर नीलाम करना चाहें तो कर दें, लेकिन एक शर्त यही हेगी कि नीलामी से जो पैसा मिलेगा वो छात्रों में बांटा जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार द्रवा छात्रों को छात्रवृत्ति अब तक ना दिए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया और कहा कि सरकार को सभी कामों के लिए पैसा मिल जा रहा है, लेकिन छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए फंड क्यों नहीं मिल पा रहा है।

दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार में मंत्री चमरा लिंडा ने कहा था कि छात्रों की छात्रवृत्ति इसलिए रुकी हुई है, क्योंकि केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड को अभी तक राज्य सरकार को नहीं दिया गया है। मंत्री के इस बयान पर जयराम महतो ने जवाब दिया। जयराम महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के पास मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के देने के लिए पैसे हैं, तो छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए क्यों नहीं हैं।

बता दें कि मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिया जाता है। यह योजना झारखंड में चुनावों के दौरान हेमंत सोरेन ने की थी। हेमंत सोरेन ने ऐलान किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिया जाएगा। झारखंड में सरकार बनने के बाद से हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं को इस योजना का लाभ खातों में पहुंचा रही है। लेकिन छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति ना पहुंचने के कारण सरकार की आलोचना भी हो रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।