बंद पड़े प्लांट में चोरी करने गए थे तभी हो गया ब्लास्ट, धनबाद में 3 की मौत; अस्पताल के बेड से भाग गए आरोपी
धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के बंद सीपीपी (कैप्टिव पावर प्लांट) में शनिवार देर रात गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग लोहा चोरी करने के इरादे से प्लांट के अंदर गए थे।

धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के बंद सीपीपी (कैप्टिव पावर प्लांट) में शनिवार देर रात गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में संजय यादव (केंदुआ 5 नंबर), आनंद ताम्रकार (केंदुआ राजपूत बस्ती) और अजहरुद्दीन (लोयाबाद) शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से बीमार भी हुए हैं। हादसे के बाद धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोहम्मद इब्राहिम, इमामुद्दीन और मुख्तार को भर्ती कराया गया, पर मौका देख यहां से तीनों भाग निकले। इधर, सीआईएसएफ के तीन कर्मी समेत पांच लोग सेंट्रल अस्पताल में भर्ती हैं।
ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि लोहा चोरी के दौरान गलती से गैस पाइप को काट देने से घटना घटी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच भी की जा रही है। इसमें बीसीसीएल और सीआईएसएफ से भी सहयोग लिया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के खिलाफ केस किया गया है। इधर, थाना सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगों को नामजद किया गया है।
CISF जवान ने क्या बताया
सीएचडी में इलाजरत एक सीआईएसएफ कर्मी ने कहा कि उन लोगों की ड्यूटी कपाल घाट पंप हाउस के समीप थी। वहीं भूमिगत गैस रिसाव से बीमार हुए। वैसे सीआईएसएफ कर्मियों के गैस रिसाव से बीमार होने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। घटना सामने आने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बताया जाता है कि लोहा चोरी के दौरान यह घटना घटी। तीनों मृतकों का बीसीसीएल से कोई संबंध नहीं है। फिर बंद सीपीपी प्लांट में क्या करने गए थे।
तीन सीआईएसएफ कर्मी समेत पांच सेंट्रल अस्पताल में भर्ती
सीआईएसएफ कर्मी दर्शन सिंह, ज्ञान सिंह, बिपिन कुमार और बीसीसीएल से जुड़े दुनियालाल सिंह एवं पूना बाउरी का इलाज सेंट्रल अस्पताल में चल रहा है। इनमें दो जवान बिपिन कुमार एवं एक अन्य को आईसीयू में रखा गया है। इलाजरत दुनियालाल सिंह ने बताया कि वह पुटकी दामोदर नदी के किनारे स्थित कपाल घाट पर ड्यूटी पर था, जहां से पानी की सप्लाई की जाती है। रात करीब 11.30 बजे गले में जलन और उल्टियां शुरू हो गईं। सांस लेने में परेशानी होने लगी।
दो शव मौके से बरामद, तीसरा एक मैदान में पड़ा मिला
घटना शनिवार की देर रात 12 से एक बजे के आसपास की बताई जाती है। उस वक्त वहां 8-10 लोग मौजूद थे। बताया जाता है कि तेजी से गैस रिसाव हुआ। मौजूद लोग चपेट में आ गए। सबसे करीब में मौजूद तीन लोगों की स्थिति मौके पर ही गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दो लोग केंदुआ 5 नंबर के संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं आनंद ताम्रकर का शव मुनीडीह ओपी पुलिस को घटनास्थल से दूर एक मैदान में रविवार की सुबह मिला, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इधर प्लांट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्लांट में गैस सिलेंडर भी मिलने की सूचना है। संभव है उक्त सिलेंडर का उपयोग लोहा काटने में किया जा रहा होगा। गलती से पाइप कट जाने से हादसा हुआ होगा।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


