झारखंड में जून माह में इन ट्रेनों का परिचालन हुआ रद्द, जानिए तारीख, रूट और गाड़ी
इसलिए यात्रीगण जरा ध्यान दीजिए, अगर आप भी झारखंड में इन रास्तों पर जून माह में यात्रा करने जा रहे हैं तो रद्द हुई ट्रेनों का समय देख लीजिए।

झारखंड के टाटानगर से आने वाले दिनों में कई ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। खासकर टाटानगर से जाने वाली ट्रेनों के लिए। इसलिए यात्रीगण जरा ध्यान दीजिए, अगर आप भी इन रास्तों पर जून माह में यात्रा करने जा रहे हैं तो रद्द हुई ट्रेनों का समय देख लीजिए।
चक्रधरपुर, आद्रा और रांची मंडल रेल क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण 11 जून, बुधवार को टाटानगर से धनबाद, इतवारी व हटिया एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा। बताया गया है कि हटिया एक्सप्रेस दिन बदलकर 30 जून तक 15 दिन रद्द रहेगी। वहीं, इतवारी एक्सप्रेस 14, 18, 21, 25 और 28 जून को भी रद्द रहेगी।
गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर, हावड़ा, राउरकेला समेत अन्य मार्ग की करीब आधा दर्जन ट्रेनें रेलवे ने 28 जून तक दिन बदलकर रद्द कर दी हैं। इससे झारखंड, ओडिशा व प. बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हो रही है।
लाइन ब्लॉक से साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा से 10, 17, 24 जून तथा दुर्ग से 14, 21, 28 जून को टाटानगर नहीं आकर कांड्रा से सीनी होकर चलेगी। वहीं, उत्कल पुरी से 10, 17, 24 जून को और ऋषिकेश से 15, 22, 29 जून को टाटा नहीं आकर संबलपुर के रास्ते चलेगी।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

