चाय की प्याली से नाश्ते की थाली तक में ‘तूफान’ , झारखंड में 10% बढ़ी महंगाई

Mohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share

मध्य-पूर्व युद्ध का असर अब आम लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है। पहले दूध-दही महंगे हुए और अब ब्रेड के दाम भी बढ़ गए हैं। रॉ मैटेरियल और उत्पादन लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए मॉरिश ने अपने विभिन्न ब्रेड उत्पादों की कीमतों में 2 से 5 रुपये तक का इजाफा किया है।

चाय की प्याली से नाश्ते की थाली तक में ‘तूफान’ , झारखंड में 10% बढ़ी महंगाई

मध्य-पूर्व युद्ध का असर अब आम लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है। पहले दूध-दही महंगे हुए और अब ब्रेड के दाम भी बढ़ गए हैं। रॉ मैटेरियल और उत्पादन लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए मॉरिश ने अपने विभिन्न ब्रेड उत्पादों की कीमतों में 2 से 5 रुपये तक का इजाफा किया है।

कंपनी के अनुसार, औद्योगिक गैस, पैकेजिंग सामग्री और अन्य कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी। सबसे अधिक बढ़ोतरी बर्गर बन और पिज्जा बेस में की गई है। इन उत्पादों की कीमत में 15 रुपये प्रति पीस तक का इजाफा किया गया है। इससे पहले मेधा डेयरी भी दूध और दही की कीमतों में 2 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी कर चुकी है। युद्ध के असर से खाद्य तेल, रिफाइंड, सरसों तेल और घी के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की लागत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इधर, पीपी, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से कई एमएफसीजी कंपनियां अपने उत्पादों का दाम बढ़ा चुकी है। इसके तहत सर्फ से लेकर साबुन, टूथपेस्ट, हॉर्लिक्स, पेंसिल बैटरी आदि कई रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले वस्तुएं महंगी हो चुकी हैं।

उबला अंडा भी हुआ महंगा

चार सदस्यों के एक परिवार के लिए छह उबले अंडे (400 कैलोरी), एक लीटर दूध (600 कैलोरी), 9 स्लाइस बटर लगे ब्रेड (करीब 1,150 कैलोरी) और चार कप चाय (240 कैलोरी) की जरूरत होती है। इसके लिए अभी करीब 136 रुपए चुकाने पड़ते थे। लेकिन, अब 150 रुपए चुकाने होंगे। इसमें गैस की कीमत नहीं जोड़ी गई है। जबकि, अंडे उबालने के लिए, दूध गर्म करने के लिए, ब्रेड रोस्टेड करने और चाय बनाने के लिए गैस की जरूरत पड़ती है।

मेधा के दूध और दही में तीन रुपए तक की उछाल

मदर डेयरी व अमूल के बाद मेधा ने उत्पाद महंगे किए। डबल टोंड दूध एक लीटर 50 से 52 और टोंड दूध 54 से 56 रुपए कर दिया है। शक्ति दूध, काउ मिल्क और फुल क्रीम गोल्ड दूध की कीमतों में 1 से 2 रुपए की वृद्धि की। पनीर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो और दही में एक रुपए का इजाफा किया गया है।

खाने के सामान की कीमतें भी बढ़ गईं

ब्रेड सादा छोटा 23 रुपए 25 रुपए

ब्रेड सादा (बड़ा) 45 रुपए 50 रुपए

ब्राउन ब्रेड छोटा 25 रुपए 28 रुपए

ब्राउन ब्रेड (बड़ा) 50 रुपए 55 रुपए

दूध 50 रुपए 52 रुपए

घी 640 रुपए 660 रुपए

बटर (500 ग्राम) 285 रुपए 295 रुपए

पनीर 400 रुपए 420 रुपए

अंडा 6.50 पीस 7.00 रुपए

बर्गर बन 35 रुपए 50 रुपए

पिज्जा बेस 35 रुपए 50 रुपए

तीन माह में पीएनजी 30 रुपए प्रति एससीएम महंगी

गेल इंडिया ने बीते तीन माह में औद्योगिक पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमत में कुल 30 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) की बढ़ोतरी की है। फरवरी में उद्योगों को पीएनजी 55.30 रुपये प्रति एससीएम की दर से उपलब्ध कराई जा रही थी। मार्च में 6 रुपए प्रति एससीएम, मई में 24.63 रुपए प्रति एससीएम का इजाफा कर दिया गया। फरवरी से मई के बीच कुल 30.63 रुपए प्रति एससीएम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें