ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडलॉकडाउन में व्यापार ठप होने पर युवक ने की खुदकुशी

लॉकडाउन में व्यापार ठप होने पर युवक ने की खुदकुशी

लॉकडाउन में व्यापार बंद होने और आर्थिक संकट के चलते पाथरोल थाना क्षेत्र के टावर चौक निवासी अर्जुन माली (26) ने शनिवार की रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला...

लॉकडाउन में व्यापार ठप होने पर युवक ने की खुदकुशी
पाथरोल देवघर। प्रतिनिधि Mon, 29 Jun 2020 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में व्यापार बंद होने और आर्थिक संकट के चलते पाथरोल थाना क्षेत्र के टावर चौक निवासी अर्जुन माली (26) ने शनिवार की रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अर्जुन फंदे से लटकता मिला।
परिजनों ने फंदे से उतारकर डॉक्टर को बुलाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पाथरोल थाना प्रभारी असीम कमल टोपनो युवक के घर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि लॉकडाउन से पूर्व अर्जुन माली लोहे बर्तन का कारोबार करता था। श्रावणी मेले में वह दुकान लगाता था। इसके अलावा वह पटना,
मुजफ्फरपुर, बेगूसराय समेत कई शहरों में जाकर लोहे के बर्तन की बिक्री करता था। लॉकडाउन में पिछले तीन माह से बेरोजगार था। काम ठप होने के कारण वह परिवार के साथ ससुराल में जाकर रहने लगा। 15 दिन पहले वह अपने घर पथरोल लौटा।
पुलिस को पता चला है कि आर्थिक परेशानी के कारण अर्जुन का पत्नी और परिजनों से विवाद भी होने लगा।  मनसिक परेशानी झेल रहे युवक को गांव में किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पायी। लोगों ने बताया कि रोजगार बंद होने और आर्थिक परेशानी के कारण युवक ने आत्महत्या कर ली। अर्जुन की मौत के बाद पत्नी अपनी 6 माह की बेटी के साथ रो-रोकर परेशान हो गयी है। परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि समझ में नहीं आ रहा है कि अर्जुन ने क्यों आत्महत्या की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। घटना के बाबत यूडी मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें