ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडविश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में दीपिका ने बढ़ाया देश का मान, जीता कांस्य पदक

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में दीपिका ने बढ़ाया देश का मान, जीता कांस्य पदक

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की के सैमसन शहर में संपन्न तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए हुए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दीपिका कुमारी ने जर्मनी की तीरंदाज...

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में दीपिका ने बढ़ाया देश का मान, जीता कांस्य पदक
खेल संवाददाता,रांचीSun, 30 Sep 2018 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की के सैमसन शहर में संपन्न तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए हुए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दीपिका कुमारी ने जर्मनी की तीरंदाज लीजा उनरूह को शूटआॅफ में हराया। दोनों ही तीरंदाज 5-5 सेट्स की बराबरी पर थीं। इसके बाद मुकाबला शूटआॅफ के जरिए तय हुआ। इसमें दोनों खिलाड़ियों ने 9-9 अंक ही जुटाए लेकिन दीपिका का निशाना सेंट्रल पॉइंट से ज्यादा नजदीक होने के कारण उन्हें विजेता घोषित​ किया गया। दीपिका ने विश्व कप फाइनल्स में पांचवीं बार पोडियम स्थान हासिल किया, वह पहले चार बार रजत पदक जीत चुकी हैं। पांचवें सेट में ड्रॉ से ही दीपिका तीसरा स्थान हासिल कर सकती थीं, लेकिन कोच की अनुपस्थिति में यह भारतीय खिलाड़ी जूझती दिखी और उसका शॉट बाहर चला गया। 

दीपिका कुमारी बिना कोच के ही खेल रही थीं इटना बड़ा इवेंट
दीपिका ने कहा, 'मैं पहली बार बिना कोच के इतने बड़े टूर्नामेंट में खेल रही हूं। लेकिन खुश हूं। जितना कठिन टूर्नामेंट होता है, उतना ही बेहतर हम होते हैं। शूटआॅफ तनावपूर्ण रहा। अधिकतर मैं शूटआॅफ में हार जाती हूं इसलिए मैं थोड़ी तनाव में आ गई। लेकिन मैंने खुद से कहा कि जो भी नतीजा होगा मैं स्वीकार करूंगी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं अपने तीरों से संतुष्ट थी। एशियाई खेलों से पहले मुझे डेंगू हो गया था, जिससे मैं कमजोर हो गयी थी। लेकिन एशियाई खेलों के बाद मैंने 15 दिन का ब्रेक लिया और यहां आयी। मैं कांस्य पदक से खुश हूं। काश मैं इसे रजत या फिर स्वर्ण में बदल पाती।' भारतीय तीरंदाजों ने इस तरह अपना अभियान दो कांस्य ओर एक रजत पदक से समाप्त किया। रजत पदक उन्होंने कम्पाउंड मिश्रित स्पर्धा में जीता जिसे प्रदर्शनी स्पर्धा के तौर पर इसमें शामिल किया गया है। इस स्पर्धा में केवल दो टीमें थी जिसमें एक मेजबान देश है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें